Durga Ashtami 2026 Wishes: मां महागौरी की महिमा…आज दुर्गा अष्टमी पर भेजें सगे-संबंधियों को ये लेटेस्ट 10 मैसेज
Chaitra Navratri Day 8 Latest Wishes: आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन खास रूप से मां महागौरी की पूजा होती है। इस खास मौके पर अपनों को भेजने के लिए यहां पढ़ें अभी तक के सबसे लेटेस्ट मैसेज।

Chaitra Navratri Day 8 Wishes in Hindi: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इस खास दिन पर मां दुर्गा के सबसे प्यारे और खूबसूरत स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। ये मां दुर्गा का आठवां स्वरूप होता है। इस दिन लोग हवन और कन्या पूजन करते हैं। हिंदू धर्म में दुर्गा अष्टमी की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा करने से मां महागोरी की असीम कृपा मिलती है। पूजा करने के साथ ही साथ लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने सगे संबंधियों और दोस्तों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को भेजने के लिए दुर्गा अष्टमी की विशेज ढूढ़ रहे हैं तो यहां पढ़ें 2026 के लेटेस्ट और खास दुर्गा अष्टमी की विशेज।
नीचे पढ़ें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेजने के लिए टॉप 10 मैसेज-
1. मां महागौरी की कृपा से आपका जीवन हो उजियारा,
हर दिन घर में खिले खुशियों का प्यारा सा सुंदर सितारा।
आपके मन से आज मिट जाए हर चिंता और अंधियारा,
आपके घर में भर दे मां महागौरी सुखों का खजाना सारा।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
2. खूबसूरत चांद सा उज्ज्वल मां महागौरी का रूप निराला,
हर भक्त का करती हैं मां आज के दिन भाग्य उजाला।
मां की भक्ति से भर जाए आपके जीवन का हर प्याला,
मां महागौरी भेज दें आज आपको खुशियों का उजियाला।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
3. मां महागौरी की महिमा है सबसे न्यारी,
कर दें आपकी दूर हर चिंता और बीमारी।
भक्तों की झोली खुशियों से भर डाली,
सुख-समृद्धि बरसे जैसे हो फूलों की डाली।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
4. पवित्रता की प्रतिमा मां महागौरी आईं,
भक्तों के जीवन में आज हैं खुशियां छाईं।
हर मनोकामना पूरी हो जाए आज आपकी,
मां की कृपा से राह आपकी हर आसान हो जाए।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।

5. दूध सी निर्मल मां की है ये सुंदर काया,
भक्तों ने सच्चे मन से आज है उन्हें बुलाया।
दूर करें वो हर दुख और संकट साया,
मां ने हर दिल में बस प्रेम ही है जगाया।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
6. महागौरी का आशीर्वाद साथ रहे,
आपके जीवन में बनती हर बात रहे।
सुख-शांति का सदा अहसास रहे,
मां दुर्गा का नाम हर पल पास रहे।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
7. नव शक्ति का आज आठवां दिन आया,
मां महागौरी ने भक्तों को आज है अपनाया।
जीवन में हर सपना आपका सच हो जाए,
मां का आशीर्वाद आपके हर दुःख मिटाए।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
8. मां की भक्ति से मन पवित्र हो जाए,
हर कठिन राह उनसे आसान हो जाए।
महागौरी का आशीर्वाद जो पाए,
उसका जीवन खुशियों से भर जाए।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
9. शुभ्र वस्त्रों में मां का रूप लगता सुहाना,
भक्तों के जीवन का बन जाएं वो ठिकाना।
आज से हर घर में हो खुशियों का खजाना,
मां महागौरी आपके घर रखें सदा ठिकाना।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।
10. सच्चे मन से आज जो मां को पुकारे,
मां उसके जीवन के हर एक दुख संवारे।
हर कदम पर खुशियां वो मां है उतारे,
महागौरी भक्तों के जीवन को आज निखारे।
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी 2026 की शुभकामनाएं।




साइन इन