Hindi Newsधर्म न्यूज़Dhanteras ka Upay How to please Goddess Lakshmi Upay on evening of Dhanteras Dhan Laabh Ke Upay 2025
Dhanteras, धनतेरस की शाम का खास उपाय, जानें धन-समृद्धि के लिए कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
Dhanteras ka Upay, Dhan Laabh Ke Upay 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से मां का स्थायी निवास घर में पूरे साल तक बना रहता है। धनतेरस पर खरीदारी करने के साथ-साथ कई उपाय भी किए जाते हैं।
Sat, 18 Oct 2025 04:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Dhanteras ka Upay: आज है धनतेरस। धनतेरस के दिन विधिवत मां लक्ष्मी को पूजा जाता है, उनकी आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से मां का स्थायी निवास घर में पूरे साल तक बना रहता है। धनतेरस पर खरीदारी करने के साथ-साथ कई उपाय भी किए जाते हैं। इन आसान उपायों से आप लक्ष्मी मां को न केवल प्रसन्न कर सकते हैं बल्कि घर की शांति व पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स-
धनतेरस की शाम का खास उपाय, जानें धन-समृद्धि के लिए कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
- अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो धनतेरस की शाम माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है धनतेरस पर माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। शाम की पूजा में एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें। फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।
- धनतेरस की शाम को घर के किसी भी कोने में अंधेरा न होना दें। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं। घर में रौशनी रहें, इस बात का खास ख्याल रखें।
- धनतेरस की शाम सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो आज के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।
- धनतेरस की शाम को मां लक्ष्मी को सात्विक खीर का भोग लगाएं। इस दिन माता को बादाम, केसर, गाय के शुद्ध दूध या मखाने की खीर बनाकर भोग लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन