Diwali and Holi 2026 mein kab hai Date Shubh Muhurat 2026 में होली और दिवाली कब है? नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में होली और दिवाली कब है? नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दिवाली और होली सबसे बड़े त्योहार हैं। वैसे तो हर त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है लेकिन दिवाली और होली का महत्व सबसे अधिक होता है। देशभर में होली और दिवाली दोनों ही पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाए जातें हैं।

Fri, 28 Nov 2025 01:44 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में होली और दिवाली कब है? नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दिवाली और होली सबसे बड़े त्योहार हैं। वैसे तो हर त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है लेकिन दिवाली और होली का महत्व सबसे अधिक होता है। देशभर में होली और दिवाली दोनों ही पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाए जातें हैं। होली के दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी रंगों में सराबोर होते हैं और घरों में बने खास पकवानों का मिलकर आनंद लेते हैं। वहीं दिवाली पर लोग दीये जलाते हैं और मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं, 2026 में होली और दिवाली कब है?

होली 2026 कब है?- 2026 में होली का त्योहार 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन 3 मार्च को होगा।

मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 02, 2026 को 05:55 पी एम बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 03, 2026 को 05:07 पी एम बजे

ब्रह्म मुहूर्त 05:04 ए एम से 05:54 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:16 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:20 पी एम से 06:45 पी एम

अमृत काल 12:54 ए एम, मार्च 05 से 02:32 ए एम, मार्च 05

निशिता मुहूर्त 12:08 ए एम, मार्च 05 से 12:57 ए एम, मार्च 05

दिवाली 2026 कब है? 2026 में दिवाली का पावन पर्व 8 नवंबर 2026 (रविवार) को है। इस दिन अमावस्या तिथि और प्रदोष काल का शुभ संयोग रहेगा। लक्ष्मी पूजन भी इसी दिन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने से पहले पांव धोने के हैं अद्भुत फायदे, शनि का अशुभ प्रभाव भी होता है कम

मुहूर्त-

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 08, 2026 को 11:27 ए एम बजे

अमावस्या तिथि समाप्त - नवम्बर 09, 2026 को 12:31 पी एम बजे

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 05:54 पी एम से 07:50 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 56 मिनट्स

प्रदोष काल - 05:31 पी एम से 08:09 पी एम

वृषभ काल - 05:54 पी एम से 07:50 पी एम

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!