रात में सोने से पहले पांव धोने के हैं अद्भुत फायदे, शनि का अशुभ प्रभाव भी होता है कम
Vastu Shastra : हिंदू धर्म में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे रात में सोने से पहले पैर धोकर ही बिस्तर पर जाने की मान्यता है। इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिषीय कारण है। यह आदत शरीर को हल्का और आरामदायक रखती है।

Vastu Shastra : हिंदू धर्म में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे रात में सोने से पहले पैर धोकर ही बिस्तर पर जाने की मान्यता है। इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिषीय कारण है। यह आदत न सिर्फ शरीर को हल्का और आरामदायक रखती है, बल्कि मन की शांति, नींद की गुणवत्ता और ग्रहों की स्थिति तक को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं, रात को सोने से पहले पांव धोने के क्या फायदे होते हैं-
शनि की स्थिति मजबूत होती है- रात को पैर धोकर सोने से शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। शनि से जुड़ी बाधाएं दूर होने लगती हैं और काम, नौकरी या करियर में आ रही रुकावटें कम हो जाती हैं। वास्तु के अनुसार पैरों को धोकर सोने से मन भी शांत रहता है।
गरुड़ पुराण और मनुस्मृति में भी महत्व- गरुड़ पुराण और मनुस्मृति जैसे प्राचीन ग्रंथों में सोने से पहले पैरों के शुद्धिकरण को अत्यंत जरूरी बताया गया है। कहा गया है कि इससे मन शांत होता है, अनिद्रा दूर होती है और बुरे सपनों से भी राहत मिलती है। रात को साफ पैरों के साथ सोना मानसिक और आध्यात्मिक दोनों स्तरों पर फायदेमंद माना गया है।
स्कंद पुराण के अनुसार तामसिक ऊर्जा कम होती है- स्कंद पुराण के अनुसार, पैरों में धूल, पसीना और गंदगी तामसिक ऊर्जा बढ़ाती है। यह ऊर्जा रात में नींद और मनोदशा पर नकारात्मक असर डालती है।
वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है- वास्तु में रात को पैर धोकर सोने को “रात्रि शुद्धि” कहा गया है। ऐसा करने से भाग्य में सुधार, मन और शरीर में हल्कापन, दांपत्य संबंधों में मिठास और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन