Diwali 2025 Shopping On 14 and 15 october Shop today and tomorrow in Pushya Nakshatra Muhurta kharidari ka दिवाली से पहले धन समृद्धि पाने का मौका, इस नक्षत्र में करें खरीदारी, लंबे समय तक बनी रहेगी समृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली से पहले धन समृद्धि पाने का मौका, इस नक्षत्र में करें खरीदारी, लंबे समय तक बनी रहेगी समृद्धि

Diwali 2025 Shopping: धनतेरस ही नहीं बल्कि आज और कल भी खरीदारी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं और घर में समृद्धि भी लाती हैं। इस नक्षत्र को अक्षय फल देने वाला माना गया है।

Tue, 14 Oct 2025 12:27 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिवाली से पहले धन समृद्धि पाने का मौका,  इस नक्षत्र में करें खरीदारी, लंबे समय तक बनी रहेगी समृद्धि

Diwali 2025 Shopping: इस साल दिवाली से पहले ही खरीदारी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। धनतेरस ही नहीं बल्कि आज और कल भी खरीदारी की जा सकती है। पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11:55 मिनट से पुष्य नक्षत्र लग रहा है, जो कल दोपहर 12 बजे तक रहेगा। ज्योतिष दृष्टि से पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। यह 27 नक्षत्रों में से आठवां नक्षत्र है और इसे सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है। पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु हैं, जो ज्ञान, समृद्धि और शुभता के कारक हैं। वहीं, स्वामी ग्रह शनि हैं।

आज और कल पुष्य नक्षत्र में करें खरीदारी, लंबे समय तक बनी रहेगी समृद्धि

यह माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं और घर में समृद्धि भी लाती हैं। इस नक्षत्र को अक्षय फल देने वाला माना गया है, जिसका अर्थ है कि वस्तु की शुभता और उससे होने वाला लाभ कभी समाप्त नहीं होता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष से लेकर मीन राशि वाले खरीदें ये चीजें

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीना चाहिए?

  1. सोना और चांदी
  2. वाहन: कार, स्कूटर, बाइक आदि।
  3. इस दिन निवेश करना भी शुभ माना जाता है।
  4. धान, खाद-बीज
  5. संपत्ति: भूमि, भवन (घर) या प्लॉट में निवेश करना या खरीदना
  6. रत्न
  7. नए व्यापार की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री (जैसे बहीखाता, लैपटॉप)
  8. धार्मिक वस्तुएं
  9. पशुओं का क्रय-विक्रय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर शुक्र की तुला राशि में, 27 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

दिवाली तक खरीदारी के लिए मिलेंगे 5 दिन, बनेंगे शुभ संयोग

16 अक्टूबर: मघा नक्षत्र और दशमी तिथि का शुभ संयोग

क्या खरीदें- बिजनेस की डील, नौकरी और बिजनेस की बड़ी मीटिंग और बड़े सौदे करने के लिए शुभ समय।

17 अक्टूबर: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, एकादशी और द्वादशी तिथि का शुभ संयोग

क्या खरीदें- घर की सजावट के सामान, मोबाइल, फर्निशिंग, लाइटिंग, गैजेट।

18 अक्टूबर: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और धनतेरस का शुभ संयोग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है दिवाली, धनतेरस, नोट कर लें सही डेट, खरीदारी व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

क्या खरीदें- लक्ष्मी जी, गणेश जी व कुबेर जी की फोटो या मूर्ति, धनिया के बीज, बर्तन, हल्दी की गांठ, सोना-चांदी, कलश, धन्वंतरि पूजन-सामग्री, हेल्थ इंश्योरेंस लेना, सेहत से संबंधित सामान।

19 अक्टूबर: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और चतुर्दशी का शुभ संयोग

क्या खरीदें- प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण, निवेश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली व नरक चतुर्दशी पर कब होगी पूजा, जानें मुहूर्त व पूजा सामग्री

20 अक्टूबर: हस्त नक्षत्र और दीपावली का शुभ संयोग

क्या खरीदें- आभूषण, सोना-चांदी, श्रीयंत्र, सिक्के, झाड़ू, पूजा का सामान, लक्ष्मी जी के लिए शृंगार समान, बहीखाता, कलश

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!