धनु राशि में बुध का प्रवेश इन राशियों के जीवन में लाएगा बड़े बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, वाणी, संवाद, गणित, व्यापार, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को देवताओं का राजकुमार भी कहा जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, वाणी, संवाद, गणित, व्यापार, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को देवताओं का राजकुमार भी कहा जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, बुध के धनु राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर किस्मत का थोड़ा साथ दिला सकता है। दोस्तों से अच्छा सपोर्ट मिलेगा और कुछ अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में ट्रैवल या असाइनमेंट बढ़ सकता है, लेकिन साथ में कुछ चैलेंज भी रहेंगे। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा और सेविंग लिमिटेड रह सकती है। बिजनेस में पार्टनर का भरोसा मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपकी बात समझेगा, लेकिन उनकी सेहत पर खर्च हो सकता है।
वृष राशि
वृष राशि वालों को इस दौरान फैमिली से जुड़े कुछ इश्यू परेशान कर सकते हैं और मन थोड़ा इनसिक्योर रह सकता है। काम में पूरा फोकस जरूरी होगा, तभी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। खर्च ज्यादा रहेंगे, इसलिए प्लानिंग जरूरी है। बिजनेस में ट्रेड और स्पेकुलेशन से फायदा हो सकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। सेहत में पैरों या जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध गोचर काफी पॉजिटिव रहेगा। लाइफ में ग्रोथ के मौके मिलेंगे और भाई-बहनों से खुशी मिलेगी। नौकरी में ट्रैवल बढ़ेगा और पहचान भी मिलेगी। कमाई अच्छी रहेगी और सेविंग बढ़ेगी। बिजनेस में पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बिना प्लानिंग कोई कदम न उठाएं। नौकरी में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अचानक फायदे भी मिल सकते हैं। खर्च ज्यादा रहेंगे और मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर से मतभेद और कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। रिश्तों में बहस से बचें। सेहत में पीठ और पैरों में दर्द हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये समय ग्रोथ और डेवलपमेंट का है। काम में की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा और प्रमोशन के चांस भी बन सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में ट्रेड और स्पेकुलेशन से फायदा होगा। रिश्तों में प्यार और बॉन्डिंग बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी और एनर्जी बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध गोचर से घर और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काम में प्रोफेशनल एप्रोच रहेगी और फ्लेक्सिबिलिटी आएगी। कमाई अच्छी होगी। फैमिली बिजनेस से फायदा मिल सकता है। रिश्तों में खुशी बनी रहेगी और सेहत भी ठीक रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए किस्मत का साथ मिलेगा और लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। करियर में विदेश से जुड़े मौके या ट्रैवल मिल सकता है। कमाई बढ़ेगी और आगे बढ़ने की सोच बनेगी। आउटसोर्सिंग या ऑनलाइन बिजनेस से फायदा हो सकता है। रिश्तों में समझ बढ़ेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध गोचर अचानक अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में ट्रैवल बढ़ेगा और पहचान मिलेगी। सही प्लानिंग से बैंक बैलेंस मजबूत होगा। बिजनेस में सिस्टमेटिक काम से मुनाफा होगा। रिश्तों में बातचीत बेहतर होगी। सेहत और एनर्जी ठीक रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ट्रैवल और बिजीनेस बढ़ेगा। नौकरी में नई जॉब या ऑन-साइट मौके मिल सकते हैं। कमाई में इंसेंटिव और एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ फ्रेंडली रिश्ता रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान मेहनत के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। नौकरी में प्रेशर रहेगा। पैसों की स्थिति उम्मीद से कमजोर रह सकती है। बिजनेस में प्लानिंग की कमी से नुकसान हो सकता है। रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं। सेहत में पैरों और जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर इच्छाएं पूरी करने वाला रहेगा। करियर में अचानक फायदे मिल सकते हैं। कमाई और सेविंग दोनों बढ़ेंगी। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दिखेगी। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। सेहत और फिटनेस बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला रहेगा। घर या प्रॉपर्टी से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं। करियर में सफलता और डेडिकेशन बढ़ेगा। कमाई अच्छी होगी और नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर का भरोसा मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन