Shani Sade Sati and Dhaiya 2026: Which Zodiac Signs Will Be Affected साल 2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, ये 2 राशियां रहेंगी ढैय्या से प्रभावित, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साल 2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, ये 2 राशियां रहेंगी ढैय्या से प्रभावित

शनिदेव को न्याय का देवता, कर्मफल दाता भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति जैसा कर्म करता है, शनिदेव वैसा ही फल व्यक्ति को देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर समय कुल 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या रहती है।

Mon, 22 Dec 2025 01:22 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
साल 2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, ये 2 राशियां रहेंगी ढैय्या से प्रभावित

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को न्याय का देवता, कर्मफल दाता भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति जैसा कर्म करता है, शनिदेव वैसा ही फल व्यक्ति को देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर समय कुल 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या रहती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शनि का प्रभाव है जो हर व्यक्ति पर पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती साढ़ेसात साल की होती है और इसके तीन चरण होते हैं। वहीं शनि की ढैय्या लगभग ढ़ाई साल की होती है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनि ढ़ाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, जिस वजह से शनि का प्रभाव भी व्यक्ति पर लंबे समय तक रहता है।

शनि की साढ़ेसाती कब लगती है?

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाता है। जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं तब तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है। शनि जिस राशि में राशि परिवर्तन करते हैं उस पर और उससे एक राशि आगे और एक राशि पीछे पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026? पढ़ें अपना विस्तृत राशिफल

शनि की ढैय्या कब लगती है?

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन के समय शनि जिस राशि से चौथे या आठवें भाव में होते हैं, तब उस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाती है।

2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती- शनि 2026 में मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि इस साल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। 2026 में कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या- 2026 में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!