Diwali Tulsi Puja: धनतेरस से लेकर दिवाली तक तुलसी के सामने दीया जलाने से क्या फल मिलता है?
Tulsi par diya lagane ke labh: हिंदू धर्म में तुलसी पूजन अत्यंत शुभ व कल्याणकारी माना गया है। मान्यता है कि तुलसी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती हैं। जानें धनतेरस से लेकर दिवाली तक तुलसी के सामने दीया जलाने से क्या फल मिलता है।

Dhanteras aur Diwali Ke din tulsi par diya lagane ke fayde: नियमित रूप से रोजाना तुलसी पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। लेकिन धनतेरस से लेकर दिवाली तक तुलसी पूजन का खास महत्व है। दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित है और हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक तुलसी के सामने सुबह-शाम दीया या दीपक जलाने व पूजा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है। जानें धनतेरस से लेकर दिवाली तक तुलसी पर दीपक जलाने के क्या लाभ मिलते हैं।
1. मान्यता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
2. तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार में खुशियां आती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आसपास का वातावरण सकारात्मक होता है।
3. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का स्वरूप होने के कारण तुलसी के सामने दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे धन संबंधी परेशानी दूर होती हैं और आर्थिक संपन्नता आती है।
4. तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं। मान्यता है कि तुलसी के पास दीया जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से परिवार को सुरक्षा मिलती है और कल्याण होता है।
5. मान्यता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय मिलता है और आसपास मौजूद बुरी शक्तियां भी दूर रहती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन