Choti Diwali 2025 Upay to attract money do these remedies on Diwali to get blessing of maa Lakshmi Choti Diwali Upay: आज छोटी दिवाली की शाम को करें ये 5 अचूक उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Choti Diwali Upay: आज छोटी दिवाली की शाम को करें ये 5 अचूक उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानी

Choti Diwali Upay 2025: छोटी दिवाली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है। जानें छोटी दिवाली पर क्या उपाय करने चाहिए।

Sun, 19 Oct 2025 05:04 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Choti Diwali Upay: आज छोटी दिवाली की शाम को करें ये 5 अचूक उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानी

Choti Diwali 202 Upay to please Maa Lakshmi: छोटी दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर, रविवार को है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। छोटी दिवाली का दिन धन देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है। जानें छोटी दिवाली पर किन उपायों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी।

1. छोटी दिवाली पर धन रखने के स्थान या तिजोरी की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध करना चाहिए। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास केवल शुद्ध व साफ स्थानों पर ही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरक चतुर्दशी को कितने और किस दिशा में दीपक जलाने चाहिए? जानें दीप दान का मुहूर्त

2. छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए श्री यंत्र की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करनी चाहिए। श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि श्रीयंत्र की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

3. हिंदू धर्म में शंख को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि छोटी दिवाली पर दक्षिणावर्ती शंख बजाने से घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस शंख को पूजा स्थल पर रखना चाहिए।

4. दिवाली पर दीयों को जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा में घी के दीयों को जलाएं और उसे मुख्य द्वार पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि आती है।

5. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। छोटी दिवाली के दिन सुबह-शाम तुलसी पर दीपक जलाना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली मनाना किस दिन रहेगा उत्तम? जानें ज्योतिर्विद से

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!