Dev Deepawali Kartik Purnima 2025: Horoscope Rashifal and Future Predictions देव दीपावली पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ, धन-लाभ के प्रबल योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

देव दीपावली पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ, धन-लाभ के प्रबल योग

Dev Deepawali Kartik Purnima 2025: कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दीपावली इस साल और भी खास रहेगी। 5 नवंबर 2025, बुधवार को काशी सहित देशभर में यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इसे देव दिवाली, त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है। 

Tue, 4 Nov 2025 10:36 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
देव दीपावली पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ, धन-लाभ के प्रबल योग

कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दीपावली इस साल और भी खास रहेगी। 5 नवंबर 2025, बुधवार को काशी सहित देशभर में यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इसे देव दिवाली, त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है। परंपरा है कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और घाटों पर दीपों की अनगिनत कतारें जगमगाती हैं। वाराणसी में देव दीपावली का अलग ही आनंद होता है। गंगा किनारे लाखों दीपों की रोशनी और भव्य महाआरती का दृश्य देखने हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं। इस बार ग्रहों की स्थिति इस महोत्सव को और शुभ बना रही है।

ग्रह स्थिति से बन रहे विशेष योग : ज्योतिष के अनुसार इस देव दीपावली पर कई शुभ संयोजन बन रहे हैं:

चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे

शनि मीन राशि में वक्री चाल में

गुरु उच्च राशि में होकर हंस योग बना रहे हैं

शुक्र अपनी राशि तुला में विराजमान

राहु कुंभ राशि में

मंगल वृश्चिक राशि में रहकर रूचक योग बना रहे हैं

सूर्य-शुक्र एक साथ होकर शुक्रादित्य योग बना रहे हैं

इसके अलावा सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने जा रहे हैं। ऐसे संयोग एक साथ बहुत कम देखने मिलते हैं। माना जा रहा है कि यह दिन कुछ राशियों के लिए विशेष सौभाग्य लेकर आएगा। आइए जानते हैं, देव दीपावली का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मेष राशि : देव दीपावली मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसा बढ़ेगा और निवेश से फायदा मिलेगा। घर-परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। नई शुरुआत का भी अच्छा समय है। प्रॉपर्टी या बिज़नेस से भी लाभ के संकेत हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों पर इस दिन लक्ष्मीजी की खास कृपा मानी गई है। अचानक पैसे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पद या सम्मान मिल सकता है। घर-परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवंबर के महीने में इन राशियों को होगा लाभ, ग्रहों की चाल बदलने से होगा फायदा

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए यह समय करियर में उछाल लाने वाला रहेगा। बॉस और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ। लंबे समय से अटके काम अब तेजी पकड़ेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!