premanand maharaj talks about bhagwan hanuman favorite thing भगवान हनुमान को सबसे ज्यादा प्रिय क्या होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

भगवान हनुमान को सबसे ज्यादा प्रिय क्या होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

Premanand Maharaj On Lord Hanuman: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान भगवान हनुमान से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भगवान हनुमान को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है?

Fri, 28 Nov 2025 04:16 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भगवान हनुमान को सबसे ज्यादा प्रिय क्या होता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

Premanand Maharaj on Lord Hanuman: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को सबसे शक्तिशाली और बलवान माना जाता है। उन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। साथ ही में वो राम के परम भक्त के रूप में भी जाने जाते हैं। भगवान हनुमान को लोग कई नाम से पुकारते हैं। इस लिस्ट में केसरी नंदन, बजरंगबली और पवन पुत्र जैसे नाम हैं। माना जाता है कि भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा की जाए तो हर तरह के डर से छुटकारा मिल जाता है और जिंदगी में हम हर काम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरे कर पाते हैं।

लोग अपने-अपने तरीके से भगवान हनुमान को प्रसन्न करते हैं। खास तौर पर मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान की पूजा होती है। वहीं अब वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज से एक श्रद्धालु ने पूछा कि भगवान हनुमान को सबसे प्रिय चीज क्या है? इस प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया है, उसे आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं...

हनुमान जी की सबसे प्रिय चीज

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि रामचरित का गायन हनुमान जी को बहुत प्रिय है। रामचरित सुनिबे को रसिया...भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को सुनने के लिए हनुमान जी के कान लालायित रहते हैं। उनके लिए ये सबसे प्रिय है- भगवान नाम कीर्तन और भगवान चरित्र। तो सियाराम जी के नाम का कीर्तन और सियाराम जी के पावन चरित्र का अगर उनको श्रवण कराया जाए तो हनुमान जी को तो फिर वो राम रसायन तुम्हे पासा...राम जी को जो प्रेम लक्षणा भक्ति है वो आपके हृदय में आ जाएगी। हनुमान जी अधिन हो जाएंगे। सियाराम के प्रेमी के हनुमानजी अधिन होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज छोड़ना काफी है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

अगर आपको सियाराम से प्रेम नहीं है तो तुम जो साधन कर रहे हो उसका फल तो दे देंगे लेकिन वो प्रेम वाली बात नहीं रहेगी। आपने कहा इष्ट का अनुराग। अनुराग को मतलब होता है प्रभु को बांध लेना।

ऐसे भी कर सकते हैं प्रसन्न

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान हनुमान को और कई चीजों से प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्र के अनुसार हर शनिवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करके भी भगवान हनुमान की कृपा पाई जा सकती है। साथ ही इस दिन भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!