Chandra Grahan 2026: Date, Time, Sutak Kaal & Horoscope Effects of Lunar Eclipse Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो इन 3 राशि वालों को लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो इन 3 राशि वालों को लाभ

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा।

Sun, 22 Feb 2026 02:35 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो इन 3 राशि वालों को लाभ

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2026 : 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले लग जाता है, यानी 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक प्रभावी माना जाएगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक असर भी मान्य रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण का प्रभाव सिर्फ उसी दिन नहीं बल्कि उसके बाद कई दिनों तक देखने को मिलता है। इस बार ग्रहण सिंह राशि में लगने के कारण कुछ राशियों पर इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि कुछ के लिए यह बदलाव नए मौके लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, साल के पहले चंद्र ग्रहण से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल….

इन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण रहेगा शुभ-

वृषभ राशि- इस चंद्र ग्रहण का असर वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कामकाज में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का साथ मिल सकता है, वहीं व्यापार में कोई पुराना सौदा अचानक फाइनल हो सकता है। परिवार के माहौल में भी सुधार दिखेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण नए संपर्क और नए मौके लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी लोगों से मुलाकात होगी और आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। जो लोग लंबे समय से किसी बदलाव की सोच रहे थे, उनके लिए रास्ता खुल सकता है। घर-परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। बिजनेस करने वालों को किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। नौकरी में भी जिम्मेदारी बढ़ने के साथ पहचान मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में चल रही खटास दूर हो सकती है।

इन राशियों को रहना होगा थोड़ा संभलकर

सिंह राशि- ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए आपको सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां उभर सकती हैं, जैसे थकान, सिरदर्द या चोट लगने की आशंका। कामकाज में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह समय खर्चों को लेकर थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या पैसों से जुड़ा कोई फैसला गलत पड़ सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस दौरान कामकाज में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बने-बनाए कामों में देरी हो सकती है या किसी करीबी से गलतफहमी हो सकती है। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। इस समय शांत रहकर काम करना ही बेहतर रहेगा। छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें और अपने काम पर फोकस रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। काम में मन कम लगेगा और घर में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भावनात्मक रूप से खुद को संभालना जरूरी होगा। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और जरूरी फैसलों को थोड़े समय के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ और नए काम की शुरुआत नहीं की जाती। ग्रहण के समय मंत्र जप या ध्यान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और सफेद वस्त्र, चावल या चीनी का दान करना अच्छा माना जाता है। जिन राशियों पर इसका नकारात्मक असर बताया गया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। संयम और सावधानी के साथ काम करने से ग्रहण के प्रभाव को काफी हद तक संतुलित किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु मार्गी 2026: 11 मार्च को बदलेगी देवगुरु की चाल, इन 5 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक का समय?
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण की वजह से होली को तिथि को लेकर कंफ्यूजन, नोट कर लें सही डेट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!