chaitra amavasya 2026 remedies and donation details in hindi Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या पर जरूर करें ये 2 उपाय, दान में इन चीजों को देने से दूर होगा पितृ दोष, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या पर जरूर करें ये 2 उपाय, दान में इन चीजों को देने से दूर होगा पितृ दोष

हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए और इस दिन क्या-क्या दान करना चाहिए?

Tue, 17 March 2026 10:03 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या पर जरूर करें ये 2 उपाय, दान में इन चीजों को देने से दूर होगा पितृ दोष

Chaitra Amavasya 2026: सनातन धर्म में दान-पुण्य का काम काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ विशेष दिनों पर किया गया दान कई तरह क दोष भी दूर कर देता है। दान की मदद से नवग्रहों से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं। चैत्र महीने में पड़ने वाली अमावस्या के दिन दान करना सबसे शुभ माना जाता है। बता दें कि इस बार चैत्र अमावस्या एक नहीं बल्कि दो दिन पड़ने वाली है। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार 18 और 19 मार्च को चैत्र अमावस्या है। दरअसल अमावस्या की तिथि की शुरुआत 18 मार्च की सुबह से हो रही है और इसका समापन 19 मार्च को हो रहा है। इसी वजह से ये दो दिन मान्य हो रहा है।

अब जान लेते हैं कि आखिर इस दिन कौन सा खास उपाय जरूर करना चाहिए और साथ ही जानेंगे कि इस दिन किन चीजों के दान से पितृ दोष खत्म हो जाता है। दान करने के लिए सबसे तिथि 19 मार्च है। इसी दिन दान-पुण्य का काम करें। नीचे जानें कि इस दिन किन-किन चीजों का दान करना सही होता है?

चैत्र अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

1. जरूरतमंदों को वस्त्र का दान

2. ब्रह्माण को करें गाय का दान

3. काले तिल का दान

4. अन्न का दान

5. सफेद रंग की चीजों का दान

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Amavasya kab Hai: चैत्र अमावस्या कब है, 18 या 19 मार्च, पितरों के लिए तर्पण कब क

चैत्र अमावस्या के उपाय

चैत्र अमावस्या के दिन किए जाने वाले दो महत्वपूर्ण उपाय आप कर सकते हैं। एक उपाय से पितरों को शांति मिलती है तो वहीं दूसरे उपाय से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। बाद में पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल वाला दीया जला दें। इससे जिंदगी में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

1. पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में इस पेड़ की परिक्रमा करना काफी शुभ माना जाता है। सात बार परिक्रमा करना सही होगा। इसके बाद इस पेड़ में जल चढ़ाएं।

2. चैत्र अमावस्या की शाम को घर में कपूर जलाकर इसका धुंआ हर एक कमरे में दिखा दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिविटी खत्म हो जाती है। इसी के साथ घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Chaitra Amavasya 2026: चैत्र माह की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या क्यों कहते हैं?

इस दिन ना करें ये काम

चैत्र अमावस्या पर कुछ काम वर्जित माने जाते हैं। इस दिन तामसिक भोजन ना करें। प्याज-लहसुन वाला खाना ना खाएं। चैत्र अमावस्या पर जल्दी उठ जाना चाहिए। इस दिन देर तक सोना सही नहीं माना जाता है। इस दिन कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जाता है। ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन किसी भी तरह की नेगेटिविटी को मन में ना लाया जाए। जितना पॉजिटिव रहा जाए उतना ही अच्छा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा ना चढाएं ये चीजें, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त करें नो

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!