Capricorn Horoscope Today, 14 May 2026: Aaj Ka Makar Rashifal, Future Predictions and Bhavishyafal मकर राशिफल 14 मई 2026: आज मकर राशि वालों को रहना होगा संभलकर, पैसा और रिश्ते दोनों दे सकते हैं टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशिफल 14 मई 2026: आज मकर राशि वालों को रहना होगा संभलकर, पैसा और रिश्ते दोनों दे सकते हैं टेंशन

Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Prediction, Capricorn Horoscope Today: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 14 मई का दिन…

Thu, 14 May 2026 05:42 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर राशिफल 14 मई 2026: आज मकर राशि वालों को रहना होगा संभलकर, पैसा और रिश्ते दोनों दे सकते हैं टेंशन

Capricorn Horoscope 14 May 2026, मकर राशिफल आज : मकर राशि वालों का आज पूरा दिन भागदौड़ और सोच-विचार में निकल सकता है। मन में कई बातें एक साथ चलती रहेंगी। कभी काम की चिंता होगी तो कभी पैसों को लेकर दिमाग परेशान रहेगा। ऊपर से घर और जिम्मेदारियों का दबाव अलग महसूस हो सकता है।

आज आपको सबसे ज्यादा जरूरत खुद को संभालने की है। हर बात को दिल पर लेने से बचें। कई बार आप सबकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं और बाद में खुद ही थक जाते हैं। आज थोड़ा अपने लिए भी सोचिए।

मकर राशि का लव राशिफल

रिश्तों में आज ज्यादा बहस करने से बचना होगा। अगर पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज है तो पहले उसकी बात सुन लें। हर बात में खुद को सही साबित करने की कोशिश माहौल खराब कर सकती है।

शादीशुदा लोगों को आज पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताना चाहिए। छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें फोन या मैसेज पर गलतफहमी बढ़ाने से बचना होगा। सिंगल लोगों का ध्यान आज प्यार से ज्यादा अपने काम और भविष्य पर रह सकता है।

मकर राशि का करियर राशिफल

कामकाज के मामले में दिन थोड़ा भारी रह सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कुछ लोगों को लग सकता है कि मेहनत के मुकाबले तारीफ कम मिल रही है।

आज किसी सहकर्मी के साथ बहस होने की भी संभावना है, इसलिए बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। बिजनेस करने वालों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।

अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा, लेकिन पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए मोबाइल और दूसरी चीजों से दूरी बनानी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र- बुध की चाल से होगा लाभ

मकर राशि का आर्थिक राशिफल

आज खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। घर की जरूरत, पुराने भुगतान या किसी जरूरी काम में पैसा खर्च हो सकता है। इसी वजह से मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है।

आज उधार देने या बिना सोचे निवेश करने से बचें। किसी की बातों में आकर पैसा लगाना नुकसान करा सकता है। जितना जरूरी हो, उतना ही खर्च करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 जून से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, अक्टूबर तक पैसों की नहीं रहेगी कमी

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल

सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा। शरीर में कमजोरी, आलस और थकान बनी रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से सिर भारी भी महसूस हो सकता है।

समय पर खाना खाएं और नींद पूरी करें। अगर काफी दिनों से थकान महसूस हो रही है तो शरीर को आराम देना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती है टेंशन

मकर राशि वालों के लिए सलाह

आज हर बात का बोझ अकेले मत उठाइए। थोड़ा आराम करें और खुद को जरूरत से ज्यादा परेशान न करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!