Virgo horoscope 2025 yearly future prediction kanya rashi varshik new year rashifal 2025 कन्या वार्षिक राशिफल 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कन्या वार्षिक राशिफल 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Kanya Rashi ka Rashifal 2025: नया साल कन्या राशि वालों के लिए खट्टे-मीठे परिणामों से भरा रहेगा। यहां पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025-

Mon, 30 Dec 2024 04:55 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कन्या वार्षिक राशिफल 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Virgo Horoscope 2025, Kanya Rashi Rashifal 2025: नए साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। नया साल हर व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छे व खराब फल लेकर आता है। नया साल कैसा होगा, हर व्यक्ति के मन में जानने की इच्छा रहती है। कन्या राशि वालों को नए साल में आर्थिक सुधार के साथ कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। जानें ज्योतिषी पं. राघवेन्द्र शर्मा से नए साल में कन्या राशि वालों का समय कैसा रहेगा। पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2025-

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 5 जनवरी के बाद कारोबार में पिता का साथ मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 29 जनवरी के बाद नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। 13 फरवरी से अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। 29 मार्च से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। 14 मई के बाद शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। 18 मई से कारोबार में सुधार होगा। व्यर्थ के व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से एक लंबे अरसे बाद भेंट हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। 16 जून के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 27 जुलाई के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 18 अक्तूबर के बाद लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। 3 नवंबर के बाद कुटुंब की किसी महिला से धन मिल सकता है। 21 दिसंबर के बाद वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

नया साल आपके लिए कैसा रहेगा? यहां पढ़ें 2025 की वार्षिक रिपोर्ट

कन्या राशि वाले शुभ फलों के लिए करें ये उपाय-

-प्रत्येक मंगलवार के दिन शाम के समय हनुमानजी के चरणों में गुड़ अर्पित करें।

-प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करके तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें चावल, चीनी या गुड़ तथा रोली डालकर लकड़ी के पटरे पर खड़े होकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

- सवा छह रत्ती का पन्ना चांदी की अगूंठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में बुधवार के दिन धारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2025: शनि के प्रभाव से मिलेंगे रोजगार के अवसर, पढ़ें वार्षिक राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!