Budh Shukra Gochar Shani Ki Kumbh Rashi mai Mercury Transit Venus Rashifal showering these 3 zodiacs with wealth शनि की कुंभ राशि में बुध, शुक्र का होगा गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की कुंभ राशि में बुध, शुक्र का होगा गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

Budh Shukra Gochar, Mercury Transit Venus Rashifal 2026: बुध और शुक्र की युति बनने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। शनि की कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Sat, 24 Jan 2026 09:36 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की कुंभ राशि में बुध, शुक्र का होगा गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

Budh Shukra Gochar, Mercury Transit Venus: बुध और शुक्र ग्रह की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ये दोनों ही ग्रह बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों का गोचर होना बेहद लाभकरी माना जाता है। शनि की राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनने वाली है। ज्योतिष विद्या के अनुसार, बुध और शुक्र ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है, जब एक ही राशि में ये दोनों ग्रह आते हैं। फरवरी की शुरुआत में शनि की कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह युति करने वाले हैं। शनि की कुंभ राशि में बलक्ष्मी नारायण राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कुंभ राशि में ग्रहों की चाल बदलने पर किन राशियों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।

शनि की कुंभ राशि में बुध-शुक्र का होगा गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि की कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बेहद ही शुभ मानी जा रही है।

  • व्यापार में निवेश के लिए आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।
  • नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने के अनेक मौके मिलेंगे।
  • सेहत में भी पहले से सुधार नजर आएगा।
  • लव लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
  • बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 6 फरवरी तक सूर्य गोचर चंद्र के नक्षत्र में, इन राशियों को रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:राशिफल: 25 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें

वृश्चिक राशि

शनि की कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाली है।

  • कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा।
  • व्यापार में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होगा।
  • विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को शनि की कुंभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से फायदा मिलेगा।

  • दो राजयोगों के निर्माण से आपकी आय में वृद्धि होगी।
  • परिवार में सुख संपदा बनी रहेगी।
  • पूर्व में किया गया निवेश आपके लिए शुभ समाचार लाएगा।
  • किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना भी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!