Ketu Nakshatra Parivartan 2026: December tak in rashiyon ko rehna hoga savdhan केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, काम और धन पर असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, काम और धन पर असर

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 29 मार्च 2026 से केतु ने अपनी स्थिति बदली है। अब यह मघा नक्षत्र में आ गए हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन जब दिखता है तो सीधा असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

Mon, 30 March 2026 09:31 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, काम और धन पर असर

29 मार्च 2026 से केतु ने अपनी स्थिति बदली है। अब यह मघा नक्षत्र में आ गए हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन जब दिखता है तो सीधा असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होगी। खासकर पैसा, काम और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। इस दौराना कुछ राशि वालों के लिए छोटी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना ही सही रहेगा।

आइए जानते हैं, किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी-

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी वाला है। किसी भी नए व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। कामकाज में भी दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। खुद देखकर, समझकर ही आगे बढ़ें। निवेश करने का प्लान है तो अभी रुकना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान दे सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना आगे भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए पैसा और काम दोनों में दबाव दिख सकता है। कर्ज, उधार या निवेश को लेकर दिक्कत आ सकती है। अगर पहले से पैसा कहीं लगा है तो उस पर नजर बनाए रखें। पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय आसान नहीं है। ध्यान भटक सकता है। घर में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे में बहस से बचना ही बेहतर रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा, लेकिन पैसों के मामले में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कमाई में रुकावट आ सकती है या खर्च अचानक बढ़ सकते हैं।प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई भी कागज या डील बिना देखे साइन न करें। रिश्तों में भी थोड़ी दूरी आ सकती है। पार्टनर के साथ बात साफ रखें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव कब है? नोट कर लें सही डेट, पूजा विधि, और चोला चढ़ाने का तरीका

इस दौरान क्या करें-

  • इस समय सबसे जरूरी है कि आप अपने फैसलों पर ध्यान दें।
  • बिना सोचे-समझे कोई बड़ा कदम न उठाएं।
  • खर्च को कंट्रोल में रखें।
  • रिश्तों में सीधी बात करें, बात दबाकर न रखें।
  • सेहत का ध्यान रखें, खासकर अगर पहले से कोई दिक्कत है।
  • इस समय पूजा-पाठ करें और मंत्र जाप भी करें। “ॐ केतवे नमः” का जाप और जरूरतमंदों को मदद देना अच्छा माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल राशिफल 2026: मेष, सिंह की चमकेगी किस्मत, वृषभ, कन्या को हो सकता है नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर: वृषभ, मिथुन, तुला और मीन को लाभ, आय और सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!