बुध गोचर मीन राशि में होगा, आपको कहां प्रभावित करेंगे बुध और किन राशियों के लिए लकी रहेगा यह गोचर
Budh Gochar 2026, Mercury Transit in Pisces: 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार राशि बदलने वाले हैं, बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का गोचर कई राशियों के लिए बदलाव ला सकता है। इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा, यहां देखें

11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार राशि बदलने वाले हैं, बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का गोचर कई राशियों के लिए बदलाव ला सकता है। दरअसल आप जो सोचते हैं, आप जो बोलते हैं, सीखते हैं और कोई फैसला लेते हैं, या फिर बिजनेस करते हैं, उस पर बुध का ही कब्जा होता है। बुध जब मीन राशि में गोचर करेंगे, तो कई राशियों के लिए बदलाव आएगा। आपके सोचने से लेकर आपके बोलने, फैसला लेने, सीखने में असर होगा। आपको बता दें कि बुध 11 अप्रैल को शनि की कुंभ राशि से निकलकर गुरु की मान राशि में जा रहे हैं। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग बनेगा। आपको बता दें कि बुध यहां रहकर शनि और सूर्य से युति बनाएगा। इससे बुधादित्य योग भी बनेगा। इसी के साथ मंगल भी इसी राशि में है, ऐसे में मीन राशि में चार ग्रहों का संयोग बनेगा। आइए जानते हैं, इस ग्रह गोचर का किस राशि पर क्या असर होगा
बुध के गोचर से क्या बदलाव होते हैं
आपको बता दें कि अगर बुध आपके कुंडली में अच्छे हैं, तो बुध का गोचर आपके आइडियाज को शार्प करेगा, आपके पास नए आइडियाज बहुत अच्छे आएंगे, आपका कम्युनिकेशन पहले से अच्छा होगा। कुछ लोगों को पढ़ाई लिखाई के काम में है, जैसे टीचिंग, राइटिंग, मीडिया, व्यापार, इन पर बुध का गहरा असर होगा, क्योंकि इन लोगों का काम विचारों और बोलने से ही चलता और आगे बढ़ता है। हर राशि पर अपना अलग प्रभाव होगा।
मेष, धनु और वृषभ रराशि वालों को क्या लाभ
मेष राशि वालों के लिए क्या बदलाव आएंगे। आपको इस समय देशसे बाहर बिजनेस से लेकर पढ़ाई या एडमिशन में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
वृषभ राशि के लोगों की इनकम इस समय अच्छी हो सकती है। आपको एक जगह से नहीं कई जगह से लाभ होगा। जो काम आपका पहले ही बिगड़ गया है, वो इस दौरान संभलेगा। दोस्तों को आपसे अच्छा लाभ होगा।
धनु राशि के लोगों को भौतिक सुख-सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही आप वाहन और घर भी खरीद सकते हैं। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामले में भी लाभ मिल सकता है।




साइन इन