basant panchami 2026 remedies to concentrate the mind for students and working professionals Basant Panchami 2026: काम में एकाग्र नहीं हो पाता है मन? बसंत पंचमी पर कर लें ये आसान सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Basant Panchami 2026: काम में एकाग्र नहीं हो पाता है मन? बसंत पंचमी पर कर लें ये आसान सा उपाय

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन पूजा के साथ-साथ अगर छोटा सा उपाय कर लिया जाए तो इससे कई फायदे मिलते हैं। जानिए स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल इस दिन क्या-क्या उपाय कर सकते हैं?

Thu, 22 Jan 2026 07:05 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Basant Panchami 2026: काम में एकाग्र नहीं हो पाता है मन? बसंत पंचमी पर कर लें ये आसान सा उपाय

हिंदू धर्म में मां सरस्वती के समर्पित दिन बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा की देवी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन उनकी अराधना करना काफी फलदायी माना जाता है। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को पड़ रही है। इस खास दिन पर मां सरस्वती को विशेष रूप से पूजा जाता है। साथ ही इस दिन कुछ उपायों के जरिए हम कई बाधाओं को भी दूर कर सकते हैं। अगर घर में बच्चों का मन पढ़ाई में ना लग रहा है या फिर आपका मन काम में फोकस नहीं कर पा रहा है तो कल के दिन एक उपाय जरूर कर लें।

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय

बता दें कि बसंत पंचमी को बसंत ऋतु के स्वागत के रूप में भी मनाया जाता है। ये दिन स्टूडेंट्स से लेकर कलाप्रेमियों के लिए बेहद ही खास है। साथ ही इस दिन सच्चे मन से पूजा कर ली जाए तो करियर में आने वाली बाधा भी दूर हो जाती है। बस आपको करना क्या है कि पूजा के बाद आप बच्चों के कमरे में मां सरस्वती की तस्वीर रख दें। बच्चों से कहें कि वो हर दिन पढ़ाई शुरू करने से पहले एक बार मां सरस्वती को जरूर याद करें। नौकरीपेशा लोग भी अपने डेस्क के पास मां सरस्वती की पूजा लगा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे काम में मन लगने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसंत पंचमी 2026: करें मां सरस्वती के इस मंत्र का जाप, पूजा में रखें ये चीजें
ये भी पढ़ें:बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां, सरस्वती मां को जरूर लगाएं ये भोग

करें इस चीज का दान

नौकरीपेशा लोग बसंत पंचमी के दिन जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई से संबंधित चीजें दे सकते हैँ। आप पेन से लेकर बुक्स और कॉपी को दान के रूप में दे सकते हैं। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर ये काम करने से करियर में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। बसंत पंचमी के दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है और इस दिन कोई भी नया काम शुरू करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में नए काम की शुरुआत के बाद भी दान-पुण्य का काम करना सही रहता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!