बसंत पंचमी पर 4 ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पंचमी तिथि पर चार ग्रह- सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र- एक साथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे।

हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पंचमी तिथि पर चार ग्रह- सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र- एक साथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में इसे एक दुर्लभ और शुभ संयोग माना जाता है। इस ग्रह योग का असर खास तौर पर पढ़ाई, करियर, निर्णय क्षमता, धन और आत्मविश्वास पर पड़ेगा। मां सरस्वती की पूजा का शुभ समय सुबह से शाम तक रहेगा और इस दौरान पूजा करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि मानी जाती है। चार ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस खास संयोग से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल-
मेष राशि- बसंत पंचमी पर बनने वाला यह योग मेष राशि वालों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी और करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहेगा। मेहनत का सीधा फायदा मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह संयोग आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं और करियर में स्थिरता आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है और नई डील या समझौते फायदेमंद रहेंगे। हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर धन की स्थिति मजबूत होती दिखेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बसंत पंचमी का दिन नई सोच और नई योजना लेकर आएगा। नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बातचीत और नेटवर्किंग से काम बनेंगे। जो लोग रचनात्मक काम या मीडिया, लेखन, शिक्षा से जुड़े हैं, उनके लिए समय खासतौर पर शुभ रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और पहचान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लीडरशिप से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। सरकारी काम या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बस अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, तभी पूरा लाभ मिल पाएगा।
मकर राशि- चार ग्रहों का यह शुभ संयोग मकर राशि में ही बन रहा है, इसलिए मकर राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या करियर में बड़ी प्रगति के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका फल मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन