Subah Uthne Ke Baad Kya Karein Premanand Ji Maharaj on Morning Routine: Yoga or Bath First सुबह पहले नहाएं या एक्सरसाइज करें? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सुबह पहले नहाएं या एक्सरसाइज करें? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

सुबह की आदतें हमारी सेहत और एनर्जी पर सीधा असर डालती हैं। अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से हो, तो पूरा दिन अच्छा और एक्टिव रहता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह उठते ही पहले नहाना चाहिए या पहले योग करना चाहिए।

Mon, 19 Jan 2026 07:19 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सुबह पहले नहाएं या एक्सरसाइज करें? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

सुबह की आदतें हमारी सेहत और एनर्जी पर सीधा असर डालती हैं। अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से हो, तो पूरा दिन अच्छा और एक्टिव रहता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह उठते ही पहले नहाना चाहिए या पहले योग करना चाहिए। इस बारे में प्रेमानंद महाराज जी ने एक आसान और सही तरीका बताया है। प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार, दिन की शुरुआत शरीर को शुद्ध करने से होनी चाहिए। उनका कहना है कि योग या साधना से पहले शरीर का साफ होना बहुत जरूरी है, तभी योग का पूरा फायदा मिलता है और मन भी शांत रहता है।

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार सुबह का सही रूटीन ये होना चाहिए-

सबसे पहले पानी पिएं और टहलें

सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी पिएं। इसके बाद थोड़ा टहलें, ताकि शरीर शौच के लिए तैयार हो जाए और अंदर की सफाई सही से हो सके।

शौच और फिर स्नान करें

टहलने के बाद शौच जाएं और फिर स्नान करें। महाराज बताते हैं कि नहाते समय सबसे पहले पानी नाभि पर डालना चाहिए। इससे शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है और मन में भी सकारात्मकता आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय-कुत्तों की सेवा से मजबूत होते हैं ग्रह, जीवन में आते हैं बड़े बदलाव

नहाने के बाद करें योग और व्यायाम

स्नान के बाद शरीर हल्का और ताजा महसूस करता है। ऐसे में दंड-बैठक, हल्का व्यायाम और प्राणायाम करना ज्यादा फायदेमंद होता है। शरीर साफ होने से योग करते समय ध्यान भी बेहतर लगता है।

मन को भी करें तैयार

सुबह उठते ही भगवान का नाम जपने की आदत डालें और मन में ये संकल्प लें कि आज का दिन अच्छे और सकारात्मक कामों में लगाएंगे। इससे मन शांत रहता है और दिन अच्छा गुजरता है।महाराज का कहना है कि जब शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं, तभी साधना और योग का सही लाभ मिलता है। इससे न सिर्फ शरीर में एनर्जी बनी रहती है, बल्कि मन भी एकाग्र रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!