apara ekadashi 2026 upay Do These Remedies on First Ekadashi of Jyeshtha Maah Get Relief from Debt and Gain Wealth ज्येष्ठ माह की पहली एकदाशी पर कर लें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

ज्येष्ठ माह की पहली एकदाशी पर कर लें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, होगा धन लाभ

apara ekadashi 2026 upay: ज्येष्ठ माह चल रहा है। इस माह की पहली एकादशी का खास महत्व होता है। इस माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकदाशी कहते हैं। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

Sat, 9 May 2026 02:33 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
ज्येष्ठ माह की पहली एकदाशी पर कर लें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, होगा धन लाभ

ज्येष्ठ माह चल रहा है। इस माह की पहली एकादशी का खास महत्व होता है। इस माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकदाशी कहते हैं। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सालभर में आने वाली 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी का खास महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो इस दिन व्रत करता है, वो जीवन में कई तरह के पापों से छुटकारा पाता है। चलिए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी कब है और इस दिन क्या उपाय करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Apara ekadashi 2026: अपरा एकादशी व्रत से कौन-कौन से पाप खत्म हो जाते हैं

कब है अपरा एकादशी

पंचांग गणना के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 12 मई को दोपहर 09:56 बजे हो जाएगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होने के कारण व्रत 13 मई को ही रखा जाएगा।

पारण का समय

वहीं, अपरा एकादशी व्रत के पारण का समय 14 मई की सुबह 06:00 बजे से 07:41 बजे के बीच है। जबकि द्वादशी तिथि का समापन 14 मई की सुबह 7:41 बजे ही हो जाएगा।

अपरा एकादशी पूजा मुहूर्त

इस दिन विष्णु जी की पूजा के लिए सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सुबह 8 बजकर 55 मिनट के तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Apara Ekadashi 2026: कब है अपरा एकादशी, जानें क्या करें और क्या नहीं

पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ और हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें पीले फूल, तुलसी के पत्ते व फल अर्पित करें। मान्यता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। पूजा के समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें, इससे मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

कर्ज से राहत पाने के उपाय

अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें—यह उपाय कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक माना जाता है।

धन लाभ के लिए करें ये उपाय

इस दिन भगवान विष्णु को केले, लड्डू और लाल फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास बढ़ता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और धन लाभ के योग मजबूत होते हैं।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए

अपरा एकादशी पर भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, समझ और शांति बढ़ती है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि और सम्मान भी मिलता है।

करियर और नौकरी में उन्नति के लिए उपाय

इस दिन जौ से भरे कलश पर आम के पत्ते रखकर दीपक जलाएं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की श्रद्धा से पूजा करें। ऐसा करने से करियर और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ekadashi 2026: अपरा और पद्मिनी एकादशी की डेट को लेकर ना हो कंफ्यूज, देखें लिस्ट

घी का दीपक जलाएं

अपरा एकादशी की शाम घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

इस दिन कई लोग विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करते हैं। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इसका पाठ जीवन की बाधाओं को कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। यदि पूरा सहस्रनाम पढ़ना संभव न हो, तो भगवान विष्णु के नामों का स्मरण या सरल पूजा करना भी उतना ही लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!