अक्षय तृतीया 2026: कब करें खरीदारी, क्या है सही तिथि और शुभ चौघड़िया? यहां देखें पूरी जानकारी
वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि यदि शुभ चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत की जाए तो उसका परिणाम अक्षय प्राप्त होता है

वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि यदि शुभ चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत की जाए तो उसका परिणाम अक्षय प्राप्त होता है। इस वर्ष तृतीया तिथि में आयुष्मान एवं सौभाग्य योग व्याप्त रहेगा, जो शुभ फल प्रदायक होगा।
श्री हरि विष्णु के मानव अवतार भगवान परशुराम की जयंती प्रदोष काल में तृतीया तिथि 19 अप्रैल रविवार को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को दिन में 1:01 बजे से होगा जो 20 अप्रैल सोमवार को दिन में 10:40 बजे तक व्याप्त रहेगी। ऐसी स्थिति में प्रदोष कालीन तृतीया तिथि 19 और उदय कालिक तृतीया 20 अप्रैल को होगी।
19 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र दिन में 9:11 बजे से आरंभ होगा जो 20 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 7:36 बजे तक व्याप्त रहेगा। उसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। रविवार को ही आयुष्मान योग रात में 10:42 बजे तक व्याप्त रहेगा। उसके बाद सौभाग्य योग आरंभ हो जाएगा
सूर्य अपने उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे
पं. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में दैत्यगुरु शुक्र के साथ मालव्य नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण करते हुए गोचरीय संचरण करेगा। साथ ही कर्म फल प्रदायक ग्रह शनि मीन राशि में रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति अत्यंत ही शुभकारक एवं प्रभावकारी बन रही है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो मालव्य नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। सूर्य अपने उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में होंगे।
तृतीया तिथि में शुभ चौघड़िया
19 अप्रैल दिन में 1:30 से 3:00 बजे तक। रात में 6:21 से 10:25 बजे तक। मध्यरात्रि में 1:30 से तीन बजे तक। भोर में 4:30 से छह बजे तक रहेगा। वहीं, 20 अप्रैल को सुबह 5:38 से सात बजे और सुबह 8:55 से 10:25 बजे तक रहेगा।
खरीदारी के शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि में स्थिर लग्न सिंह दिन में 1:34 से 3:38 बजे तक रहेगा। स्थिर लग्न वृश्चिक रात में 8:18 से 10:25 बजे तक। स्थिर लग्न कुम्भ 19 एवं 20 अप्रैल की रात में 2:24 से 3:45 बजे तक। स्थिर लग्न वृष सुबह 7:00 बजे से 8:52 बजे तक रहेगा।
●सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक (अमृत चौघड़िया)
●दोपहर 1:55 बजे से 3:32 बजे तक (शुभ चौघड़िया)
●शाम 6:46 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक (शुभ चौघड़िया)
●रात्रि 8:00 बजे से 9:30 बजे (अमृत चौघड़िया)
राहुकाल- राहुकाल में खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है।
●19 को शाम 4:30 से 6:00 के बीच राहुकाल में खरीदारी न करें




साइन इन