akshaya tritiya 2026 shubh muhurt kya hai dont do purchase on Rahukaal 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पूजन और खरीदारी के शुभ चौघड़िया मुहूर्त, राहुकाल का रखें ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पूजन और खरीदारी के शुभ चौघड़िया मुहूर्त, राहुकाल का रखें ध्यान

akshaya tritiya 2026 muhurt:पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। आज अक्षय तृतीया यानी आखा तीज पर शुभ योग में खरीददारी का योग है।

Sun, 19 April 2026 06:21 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/मेरठ, व.सं.
share
19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पूजन और खरीदारी के   शुभ चौघड़िया मुहूर्त, राहुकाल का रखें ध्यान

पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर्व 19 अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10:49 बजे पर शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। लेकिन मुख्य रूप से तृतीया तिथि 19 अप्रैल को ही है। 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे पर ही तृतीया समाप्त है। उस दिन अक्षय तृतीया के पूजन, नवीन वस्तुओं और आभूषणों की खरीदारी और अन्य मांगलिक विवाह कार्य आदि के लिए दिन में तृतीया तिथि उपस्थित नहीं रहेगी।

इन कार्यों के लिए श्रेष्ठ है अक्षय तृतीया का मुहूर्त

विभोर इंदुसुत के अनुसार इस दिन विवाह कार्य जैसे रिश्ता रोकना, वाग्दान संस्कार, विवाह संस्कार आदि बिना पंचांग शुद्धि के किया जा सकता है। इसके अलावा व्यापार आरम्भ, नींव पूजन, गृह प्रवेश, ऑफिस ओपनिंग, वाहन खरीदना, जॉब ज्वाइन करना, बिजनेस डील करना, कोई नई वस्तु खरीदना आदि कार्यों के लिए भी ये बहुत शुभ दिन होता है। इस दिन स्वर्ण आभूषण खरीदना बहुत शुभ और घर में अक्षय समृद्धि को बढ़ाने वाला माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर घड़ा दान करने से क्या होता है? जानिए इसके

कई शुभ योग भी

अक्षय तृतीया पर ग्रहों की चाल शुभ संयोग भी बना रही है। अक्षय तृतीया के दिन कार्य सफलता के ग्रह चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे जो एक बहुत शुभ योग है। इसके अलावा 19 अप्रैल को शाम 3:45 बजे पर धन समृद्धि के ग्रह शुक्र भी अपनी राशि वृष में प्रवेश कर जाएगे, जिससे समृद्धि देने वाला मालव्य योग बन जाएगा और वृष राशि में शुक्र और चंद्रमा एक साथ होने से सर्व समृद्धि देने वाले लक्ष्मी योग का भी निर्माण होगा।अक्षय तृतीया पर इन तीन परम शुभ योगों के होने से इस बार अक्षय तृतीया पर किए गए पूजा-दान आदि अनंत गुना अक्षय फल देने वाले और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा देने वाले होंगे।

19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पूजन का श्रेष्ठ समय, खरीदारी के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का रखें ध्यान

●सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक (अमृत चौघड़िया)

●दोपहर 1:55 बजे से 3:32 बजे तक (शुभ चौघड़िया)

●शाम 6:46 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक (शुभ चौघड़िया)

●रात्रि 8:00 बजे से 9:30 बजे (अमृत चौघड़िया)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 या 20 अक्षय तृतीया किस दिन शुभ? सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त

(19 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे के बीच राहुकाल रहेगा इस समय में विशेष खरीदारी न करें)

●सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:19 बजे के बीच अमृत चौघड़िया

●11:53 बजे से 12:44 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त भी श्रेष्ठ होगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!