After 18 years Rashifal Rahu Transit from Aquarius to Capricorn Horoscope in 2026 changing the timing of these zodiacs 18 साल बाद कुंभ राशि से मकर राशि में करेंगे राहु गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 साल बाद कुंभ राशि से मकर राशि में करेंगे राहु गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

After 18 years Rashifal Rahu Transit 2026: राहु का गोचर धीमी गति में होता है। राहु की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। मकर राशि में राहु के गोचर से किन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है-

Tue, 6 Jan 2026 03:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 साल बाद कुंभ राशि से मकर राशि में करेंगे राहु गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

After 18 years Rashifal Rahu Transit: राहु की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। वहीं, राहु की बुरी स्थिति दिक्कतों का कारण भी बन सकती है। राहु का गोचर धीमी गति में होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु कुंभ राशि में ही विराजमान हैं, जो 2026 के आखिरी महीने तक इसी राशि में रहेंगे। दिसंबर 2026 में राहु कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु की चाल में बदलाव होने पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं मकर राशि में राहु के विराजमान रहने से किन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है-

18 साल बाद कुंभ राशि से मकर राशि में करेंगे राहु गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

धनु राशि

2026 में राहु का कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर धनु राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

करियर लाइफ में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो पूरी मेहनत के साथ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

घर परिवार में मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा।

जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है।

इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 जनवरी से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर
ये भी पढ़ें:शनि की चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 2026 में राहु का कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा।

लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है।

करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

कर्क राशि

2026 में राहु का कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

निवेश करने के लिए यह समय बेहद अच्छा माना जा रहा है।

सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होता रहेगा।

इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

विद्यार्थियों को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सकट चौथ का चांद न दिखने पर ऐसे करें पूजा, इस विधि से दें चंद्रमा को अर्घ्य
ये भी पढ़ें:सुबह, शाम में कैसे करें सकट चौथ की पूजा, इस आसान तरीके से करें गणेश जी की पूजा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!