आज अधिकमास का आखिरी दिन, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कर लें ये आसान उपाय
Malmas ke akhiri din kya upay karna chahiye: आज 15 जून 2026, सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग से अधिक मास (मलमास) का समापन हो रहा है। मान्यता है कि अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के आखिरी दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Adhik maas last day upay for money and success: आज 15 जून 2026, सोमवार को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास का आखिरी दिन है। इस बार मलमास के आखिरी दिन सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बना है। जिसके कारण अधिक मास का अंतिम दिन अत्यंत पुण्यदायी माना जा रहा है। अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है। शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास के आखिरी दिन किए गए दान, स्नान और पूजा-पाठ का अक्षय फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपायों से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। जानें अधिक मास के आखिरी दिन धन लाभ के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
अधिक मास के आखिरी दिन धन लाभ के लिए करें ये आसान उपाय-
अधिक मास के आखिरी दिन दीपदान का अत्यधिक महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मलमास के आखिरी दिन 33 बत्ती का दीपक जलाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। संख्या 33 को 33 कोटि देवी-देवताओं का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 33 बत्तियों का दान करने से सभी देवी-देवताओं की पूजा का फल एक साथ मिलता है। मलमास के आखिरी दिन किया जाने वाला दीपदान सीधे तौर पर भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
अधिकमास के आखिरी दिन क्या करना चाहिए:
1. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि श्री हरि की कृपा पाने के लिए यह माह अत्यंत उत्तम है। अधिकमास के आखिरी दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विष्णु जी के मंत्रों का जाप और 'विष्णु सहस्रनाम' का जाप करना चाहिए।
2. मलमास के आखिरी दिन अपनी सामर्थ्यनुसार जरूरतमंद या ब्राह्मण को अन्न, वस्त्र, धन और फल का दान करना चाहिए।
3. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है।
4. अगर आपने अधिक मास में किसी जप, तप या दान का पालन किया है, तो आखिरी दिन विधिपूर्वक उद्यापन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन