Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 25 October 2025 Aries to Pisces Daily Predictions Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 25 October 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 25 अक्टूबर को शनिवार है। आइए जानते हैं, 25 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Sat, 25 Oct 2025 07:01 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 25 October 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र कन्या राशि में। सूर्य, मंगल तुला राशि में। बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- प्रेम अब विवाह की ओर जा रहा है, जो लोग विवाहित हैं उनके बीच बहुत अच्छा प्रेम पनप रहा है। प्रेम-संतान व व्यापार, नौकरी-चाकरी, जीवन खुशहाल रहेगा, सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुद्धि का भी प्रयोग करेंगे और बल का भी। लेकिन परेशानी बनी रहेगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय और प्रेम में थोड़ा तूतू-मैंमैं हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा भावुकता की स्थिति में रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 2 माह इन राशियों के लिए शुभ, 2025 का अंत रहेगा सुखद

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान से बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। शब्द-साधक की तरह रहेंगे। लेकिन निवेश अभी वर्जित है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। बस थोड़ा सा जुबान पर ध्यान दें। नसों से संबंधित व त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि इन राशियों में रहेंगे मेहरबान, खूब कमाएंगे धन दौलत

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में दूरी, संतान में दूरी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!