2026 Shani Dev Horoscope: Lucky Zodiac Signs and Rashifal Predictions 2026 में शनि इन राशियों में रहेंगे मेहरबान, खूब कमाएंगे धन दौलत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में शनि इन राशियों में रहेंगे मेहरबान, खूब कमाएंगे धन दौलत

ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को एक विशेष स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है और मान्यता है कि शनि देव अपने प्रभाव से किसी भी व्यक्ति की स्थिति बदल सकते हैं। शनिदेव रंक को राजा भी बना सकते हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं।

Fri, 24 Oct 2025 05:43 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में शनि इन राशियों में रहेंगे मेहरबान, खूब कमाएंगे धन दौलत

ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को एक विशेष स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है और मान्यता है कि शनि देव अपने प्रभाव से किसी भी व्यक्ति की स्थिति बदल सकते हैं। शनिदेव रंक को राजा भी बना सकते हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। 2026 में शनि देव की चाल स्थिर रहेगी और ये मीन राशि में ही स्थित रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसेगी। शनि देव का प्रभाव केवल आर्थिक स्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के कई पहलुओं- जैसे करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिरता में भी दिखाई देगा। आइए जानते हैं, साल 2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा-

वृषभ राशि

2026 में वृषभ राशि वालों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। इस राशि में शनि सोने के पाये में रहेंगे। वृषभ राशि वालों को धन लाभ, आर्थिक मजबूती और व्यापार में वृद्धि होगी। पुराने निवेशों से भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आर्थिक निर्णय सफल होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, और आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। इस वर्ष वृषभ राशि के जातक वित्तीय स्थिरता और पारिवारिक सुख दोनों का आनंद उठा पाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा, लेकिन इसके बावजूद 2026 लाभकारी रहेगा। जीवन में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद धन लाभ, करियर में सुधार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन देखने को मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। यह समय सीखने और अनुभव जुटाने का भी है, जिससे भविष्य में स्थायी सफलता के मार्ग खुले रहेंगे। सिंह राशि वालों के सभी काम शनिदेव की कृपा से आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि शनि देव की उच्च राशि है। लंबे समय बाद तुला राशि को धन लाभ, करियर में सफलता, सपनों की प्राप्ति और पार्टनर के साथ मजबूत संबंध का लाभ मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और निर्णय लेने में बुद्धिमत्ता बढ़ेगी। कुल मिलाकर तुला राशि के जातक 2026 में कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। 2026 कुंभ राशि वालों के लिए सफलता, लाभ, आर्थिक समृद्धि और सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस वर्ष मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लंबित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शनि देव की कृपा से जीवन में स्थिरता आएगी और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी। कुंभ राशि के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ और फलदायी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दुख-दर्द होंगे दूर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!