Aaj Ka Rashifal 9 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 9 Dec 2025 06:51 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य बिलकुल सुधार चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। घर में कुछ सुविधा संपन्नता की तरफ जो चीजें ले जाएं ऐसी सामग्री की खरीदारी होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन कुछ कलाकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है बच के पार करें। कलह से बचें। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय खास हो सकता है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ थोड़ा ड्राइनेस के संकेत हैं। इस बात का ख्याल रखिए। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिए। निवेश करने से अभी रुकिए। और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

कर्क राशि- शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा माध्यम है लेकिन खराब नहीं है। और क्रोध पर काबू रखें बाकी व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में ड्राइनेस दिख रही है। और बच्चों की स्थिति में सुधार होगा। कुल मिला करके थोड़ा मन चिंतित रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे लेकिन घर में थोड़ा सा घर का तापमान बढ़ा रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 से 19 दिसंबर तक इन राशियों के लिए समय शानदार, शुक्र की चाल करेगी धन वर्षा

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा अति उत्साही बने रहेंगे। बहुत एग्रेसिव होकर कोई काम की शुरुआत मत करिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। लेकिन कई तरीके की चीजें शरीर में चल रही हैं, मन में चल रहा है, जो उथल-पुथल मचा सकता है। जुबान पर काबू रखिएगा। बहुत कड़े शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उससे बचिए। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। प्रेम, संतान में समीपता आ गई है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने का संकेत है। चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बच के पार करें बाकी व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। इसके अलावा प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने, पढ़ने के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!