Number Horoscope Numerology 9 December 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 9 December 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 9 दिसंबर को मंगलवार का दिन है। मूलांक 1 वालों को किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

Mon, 8 Dec 2025 01:25 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 9 December 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 9 दिसंबर 2025 को मंगलवार का दिन है। मूलांक 3 वालों को किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा-

1 से 9 मूलांक वालों का 9 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1

आज 9 दिसंबर के दिन पर्सनल लेवल पर कोई आपसे सलाह मांग सकता है। काम के मामले में चीजें आगे बढ़ सकती हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति किसी काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। पैसों के मामले में अपने सपनों को पूरा करने के लिए सेविंग्स मोड को ऑन करें।

मूलांक-2

आज 9 दिसंबर के दिन परिवार के किसी मेंबर की मदद करने से आपको राहत मिलेगी। कुछ लोगों के लिए देश से बाहर ट्रैवल करने की संभावना है। कुछ लोग नया घर खरीद सकते हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना आपके सिस्टम को खराब कर सकता है। इसलिए परहेज करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

मूलांक-3

आज 9 दिसंबर के दिन जंक फूड्स से दूर रहना सबसे अच्छा है। निवेश का एक अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है और आपको रिसर्च के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। पहले खरीदी गई संपत्ति बेहतरीन रिटर्न दे सकती है। किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

मूलांक-4

आज 9 दिसंबर के दिन अच्छी प्रोफेशनल सलाह आपको वह हासिल करने में मदद करेगी, जो आपने मन ही मन सोचा है। ट्रैवल करते दौरान बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है। किसी जरूरतमंद की मदद करना अच्छा रहेगा।

मूलांक-5

आज 9 दिसंबर के दिन कोई आपकी सलाह चाहता है तो उसके लिए कुछ टाइम निकालें। आपकी बुद्धिमानी और स्ट्रैटिजी आपको प्रोफेशनली अपने कॉम्प्टीशन से एक कदम आगे रखेगी। कोई शुभ समाचार परिवार में उत्साह का कारण बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 से 19 दिसंबर तक इन राशियों के लिए समय शानदार, शुक्र की चाल करेगी धन वर्षा

मूलांक-6

आज 9 दिसंबर के दिन प्रोफेशनल रूप से, आपको ऑफिस में अपने टीम मेंबर्स के साथ स्ट्रगल करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनसे मुकाबला करने में सफल रहेंगे। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं।

मूलांक-7

आज 9 दिसंबर के दिन सही पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए शादी की सहनाई बज सकती है। शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। घर वाले आपसे किसी सामाजिक समारोह में जाने की जिद कर सकता है।

मूलांक-8

आज 9 दिसंबर के दिन आप में से कुछ लोग अपने सपनों को हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद हो सकती है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 8 से 14 दिसंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक-9

आज 9 दिसंबर के दिन काम के मामले में आपने जो पहल की है, उससे कुछ अच्छा होने की संभावना है। जरूरतमंदो की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके आस-पास के लोग आपके काम की काफी तारीफ करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!