Aaj Ka Rashifal 8 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 8 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 8 Dec 2025 05:30 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा स्वग्रही सिंह राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु के हो गए हैं। राहु कुंभ में। और शनि मीन के हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापार आपका अच्छा है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ रिसर्च वर्क करेंगे। कुछ ढूंढ निकालेंगे आप। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होते हुए नजर आ रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 8-14 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

कर्क राशि- प्रेम, संतान पे थोड़ा ध्यान दें। क्रोध में आकर के कोई निर्णय न लें, लेकिन ज्ञान आर्जन के लिए अच्छा समय है। किसी भी सब्जेक्ट में घुसकर के आप ज्ञानार्जन करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट बेचैनी बनी रहेगीm खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार ठीक है। बट अकारण भी मन चिंतित रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु की चाल 2026 में भी मचाएगी धमाल, कुंभ राशि में गोचर कर देंगे लाभ ही लाभ

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता इन दिनों बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। जलाभिषेक करना शिवजी का बहुत अच्छा होगा।

कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकती है। थोड़ा सा स्वास्थ्य मध्यम है। शत्रु एक्टिव रहेंगे इन दिनों लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यवहार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- ज्ञानार्जन के लिए, लिखने, पढ़ने के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम, संतान की स्थिति भावुक नहीं रहेंगे तो अच्छा है, व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!