Aaj Ka Rashifal 6 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 6 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 6 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 6 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 6 Aug 2025 05:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 6 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 6 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बहुत बेहतर। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क लेने लायक अभी नहीं हैं आप। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। शुभता बनी रहेगी जीवन में। आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे और एक रंगीन सा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने, पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा । लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भूमि भवन वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। एक व्यावसायिक ऊर्जा आप में बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं अभी नुकसान का समय है और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान तरक्की करेंगे। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की तुला राशि में होगा मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 6 अगस्त को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!