Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 30 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 30 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 30 September 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र, और केतु सिंह राशि में। सूर्य और बुध कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि से लेकर मीन का 30 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-
मेष राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- बचके पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य प्रभावित रखेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है लेकिन प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय होगा। थोड़ा डिस्टर्ब होंगे लेकिन जीत आपकी होगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने, पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- व्यापारिक संतुलन बना रहेगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार ज्यादा ही अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।




साइन इन