Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Lucky Rashiyan Zodiacs Aaj Ka Rashifal 3 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

Horoscope 3 May 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 3 मई को रविवार है। आइए जानते हैं, 3 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Sun, 3 May 2026 05:19 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 3 May 2026: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में उच्च का सूर्य बुध के साथ संयोग कर रहे हैं, शुक्र वृषभ राशि में स्वगृही हैं, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में विशाखा नक्षत्र के गुरु के नक्षत्र में होकर चल रहे हैं, हालांकि नीच के हैं तो जनमानस के लिए थोड़ा मिला-जुला फल देंगे। राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि- इस समय ज्ञानार्जन के लिए अच्छा है। कुछ शोध कार्य के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, समीपता है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन शारीरिक रिस्क लेने लायक आप नहीं हैं, या किसी भी तरीके की कोई नई शुरुआत रिस्क पे हो तो मत करिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति भी ठीक है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप विवेक के साथ काम करेंगे। प्रेम संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। थोड़ा डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा हर मामले में। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। भावुक बने रहेंगे, महत्वपूर्ण निर्णय भी रोक दीजिए। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करिए। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक है, लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 45 दिनों तक मंगल देंगे शुभ फल

सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य सुधर चुका है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन अभी बहुत अच्छा होना बाकी है। प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, धन में होगी वृद्धि

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए-नए स्त्रोत से पैसे आते रहेंगे। यात्रा का भी योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की तरफ है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती पर बनेगा खास योग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!