Aaj Ka Rashifal 23 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 23 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 23 Dec 2025 05:29 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 23 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान पर ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 दिसंबर से इन राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, मंगल करेंगे गोचर

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो लोग विवाहित हैं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की चाल बदलने से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, होगा बंपर लाभ

कन्या राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 22-28 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

धनु राशि- अपनों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- सौम्यता और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान से थोड़ी दूरी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा क्योंकि सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर मंगलवार करें ये 1 उपाय, शनि के बुरे प्रभाव से मिलेगी राहत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!