Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 23 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 23 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 23 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 23 April 2025 05:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 23 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृषभ राशि में गुरु। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा कुंभ राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

23 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- सुखद समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। आर्थिक स्थिति मजबूत। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। शुभ दिन। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता। कोर्ट कचहरी में विजय। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार। प्रेम, संतान भी थोड़ा बेहतर। एक अच्छा दिन, खासकर व्यवसाय की स्थिति आपकी सुदृढ़ हो रही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु का गोचर, मेष समेत 2 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:सूर्य मेष राशि में 14 मई तक, 4 राशियों को फायदा

मिथुन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। थोड़ा-थोड़ा जोखिम से उबर रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- परिस्थिति थोड़ा प्रतिकूल दिख रही है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। रंगीन दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न बाधा के साथ संपन्न होंगे। डिस्टर्ब फील करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भावुकतावश लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 23 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ होगा। लेकिन निवेश अभी मत करिएगा और जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। लेकिन व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। बच्चों से दूरी, प्रेम में एक थोड़ा सा ड्राइनेस रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!