Horoscope Surya Rashifal Sun Transit Aries till 14 May 2025 4 zodiacs will get benefits सूर्य मेष राशि में 14 मई तक, 4 राशियों को फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य मेष राशि में 14 मई तक, 4 राशियों को फायदा ही फायदा

  • Horoscope Surya Rashifal Sun Transit: ग्रहों के राजा इस समय मित्र मंगल की राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से कुछ लोगों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।

Mon, 21 April 2025 11:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य मेष राशि में 14 मई तक, 4 राशियों को फायदा ही फायदा

Horoscope Surya Rashifal Sun Transit, सूर्य मेष राशि में 14 मई तक: सूर्य देव मंगल की राशि में विराजमान हैं। 14 अप्रैल के दिन मंगल की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मेष राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए मुश्किल समय ला सकता है। पंचांग के अनुसार, मई 15 2025, बृहस्पतिवार को लगभग 12:20 ए एम पर सूर्य देव राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में एंटर होंगे। ऐसे में 14 मई तक ग्रहों के राजा मेष में हो गोचर करेंगे। मेष गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 21 से 27 अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा?

मेष राशि: सूर्य का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: मेष राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए मेष राशि में सूर्य का गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में कई नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 21 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 21-27 अप्रैल का समय मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को मेष राशि में सूर्य के गोचर से फायदा हो सकता है। कॉन्फिडेंस भरपूर रहेगा। लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!