Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 22 मार्च का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 22 मार्च का राशिफल

Horoscope 22 March 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 22 मार्च को रविवार है। आइए जानते हैं, 22 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Sun, 22 March 2026 05:20 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 22 मार्च का राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 March 2026: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा भरणी नक्षत्र के मेष राशि में, राशि मंगल का नक्षत्र शुक्र का, मानसिक चंचलता बढ़ाएगा। प्रेम में आवेग देगा, दुस्साहस भी कर सकते हैं, जिससे रिलेशन की खूबसूरती खराब हो सकती है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में जो भी प्रेम में हैं, रिलेशनशिप में है, सारे लोगों को सयंम से काम लेना चाहिए। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध-मंगल और राहु कुयोग बनाकर कुंभ राशि में, सूर्य-शुक्र और शनि समयोग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं।

राशिफल- पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि- आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है, थोड़ा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन अनावश्यक परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति मध्यम और संतान की स्थिति थोड़ी चिंताकारी होगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- यात्रा का योग बनेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापारिक थोड़ी सी आपको राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। कुछ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। लाल वस्तु पास में रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा की तैयारी हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम नवमी के दिन मेष राशि में जाएंगे शुक्र, इन 4 राशियों को होगा लाभ

कन्या राशि- बचकर पार करिएगा, चोट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचाव पक्ष भी कमजोर है और मारक पक्ष मजबूत है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आनंददायक जीवन बिताएंगे। रंगीन बने रहेंगे, रंगीनियत पर ध्यान रखिए और संयमित रहें। नौकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम, स्वास्थ, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय, क्या भारत में दिखेगा देगा

वृश्चिक राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास में रखें।

धनु राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। लिखने पढ़ने पर समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- मेटेलैस्टिक लाइफ अच्छी होगी। विलासिता समान वस्तुओं की कुछ खरीददारी होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान काफी सुधर चुका है और व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी पर ध्यान दीजिए। रक्तचाप रेगुलर हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अपनों की संख्या बढ़ेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!