Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 20 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 20 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 20 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 20 May 2025 05:37 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 20 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- बुध मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

20 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति ऊपर नीचे होगी, कभी अच्छा कभी बुरा सोचेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 19-25 मई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक? इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात नकारात्मक साबित हो सकती है। थोड़ा सा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्ब रहेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतन प्रभावी दिख रहा है। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 19 से 25 मई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 20 मई का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- खर्च की अधिकता, नेत्र विकार, सिर दर्द, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, प्रेम, संतान में प्रॉब्लम, एक नकारात्मक समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!