Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: Today Horoscope Future Predictions for 12 zodiac signs Lucky Zodiacs Rashiyan आज का राशिफल 20 अप्रैल: शुक्र-चंद्रमा के शुभ योग से होगा धन लाभ, लव लाइफ रहेगी बेहतर, जानें सभी 12 राशियों का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज का राशिफल 20 अप्रैल: शुक्र-चंद्रमा के शुभ योग से होगा धन लाभ, लव लाइफ रहेगी बेहतर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope 20 April 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 अप्रैल को सोमवार है। आइए जानते हैं, 20 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Mon, 20 April 2026 05:08 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का राशिफल 20 अप्रैल: शुक्र-चंद्रमा के शुभ योग से होगा धन लाभ, लव लाइफ रहेगी बेहतर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 20 April 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य मेष राशि में है- यह एक बहुत अच्छी स्थिति है कि अकेला सूर्य मेष राशि में उच्च का है। यह जनमानस के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत साबित होगा। दूसरे नंबर पर, शुक्र स्वगृही होकर चंद्रमा के साथ है और चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में है, जो कि एक बहुत ही शुभ ग्रह है। यह भी जनमानस के लिए बहुत अच्छा रहेगा। दाम्पत्य, प्रेम और विलासिता से संबंधित चीजों के लिए समय उत्तम है। प्रेम प्रसंगों में नयापन आएगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। लोग मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे।गुरु मिथुन राशि में शुभ बने हुए हैं, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और बुध, मंगल तथा शनि मीन राशि में हैं। हालांकि बुध, मंगल और शनि का यह संयोजन अभी भी थोड़ा खराब बना हुआ है, लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति सुधरने से जनमानस को लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि: ऊर्जा का स्रोत बढ़ेगा और आप ऊर्जा पुंज की तरह कार्यरत रहेंगे। धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी और आप शब्द साधक की तरह होंगे। पराक्रम बना रहेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: आप आकर्षक बने रहेंगे और आकर्षण के केंद्र रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। सौम्यता बढ़ेगी और समाज में कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान से भी दूरी बनी रह सकती है। हालांकि, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी होगा।

कर्क राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यापार और राजनीति के मामले में स्थिति बहुत अच्छी है; आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी बढ़िया रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है और स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: भाग्यवश यात्रा करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आप एक खुशहाल जीवन बिताएंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि: परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, इसलिए सावधानी बरतें। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं- इसे एक खराब समय कहा जा सकता है। हालाँकि, प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ

वृश्चिक राशि: प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि : स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ी सी कहासुनी या थोड़ा ऑकवर्ड सिचुएशन (अजीब स्थिति) हो सकती है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा नहीं है। व्यापार अच्छा है, स्वास्थ्य मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशिफल 20 अप्रैल: मिथुन राशि आज पैसों से जुड़ी इन 2 बातों पर दें खास ध्यान

मकर राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। फिल्मकारों के लिए, साहित्यकारों के लिए, एंटरटेनमेंट से जुड़े सारे लोगों के लिए और संतान के लिए, प्रेम के लिए, अच्छे निर्णय लेने के लिए यह शानदार समय है। आपके जीवन में शुभता बढ़ेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि : भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : पराक्रम रंग लाएगा और व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वालों की आज बढ़ेंगी उलझनें, मन रहेगा परेशान; सही फैसला लेने से होगा फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!