Aaj Ka Rashifal 19 May 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 19 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 19 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 19 May 2025 04:21 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 19 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- बुध मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु का प्रवेश सिंह राशि में हो चुका है। चंद्रमा मकर राशि में और राहु कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। शुक्र, शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

19 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- नकारात्मक ख्याल से बचना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। राज सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। शनि देव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मई से केतु सिंह राशि में, 3 राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर मंगल की मेष राशि में, 31 मई से इन 3 राशियों को धन-लाभ

मिथुन राशि- थोड़ी परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं, एक दो दिन की बात है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। आनंदित जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, टेंपरेरी फेज है। बाकि प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता पर काबू रखकर कोई निर्णय लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 19 मई का दिन कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। जुआ, सट्टा, लॉटरी से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु की एंट्री शनि की कुंभ राशि में, कल से इन 3 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

कुंभ राशि- थोड़ा मन चिंतित रहेगा। नकारात्मकता का थोड़ा आपमें बढ़ोतरी हो जाएगी। तो स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!