Ketu Rashifal Singh Rashi me Ketu in Leo Horoscope May 18 2025 3 zodiacs will benefit Ketu Rashifal: 18 मई से केतु सिंह राशि में, 3 राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ketu Rashifal: 18 मई से केतु सिंह राशि में, 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Ketu Rashifal, Ketu Transit in Leo: आज से केतु सूर्य की सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। केतु का सिंह गोचर कुछ राशियों को अच्छा समय दे सकता है तो कुछ के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है।

Sun, 18 May 2025 11:34 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Ketu Rashifal: 18 मई से केतु सिंह राशि में, 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Ketu Rashifal, 18 मई से केतु सिंह राशि में: केतु मायावी ग्रह है, जो हमेशा उलटी चाल में गोचर करता है। केतु का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए केतु 18 महीने से ज्यादा समय लेते हैं। केतु का गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। दृक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को लगभग शाम के 4:30 बजे कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु का सिंह गोचर कुछ राशियों को अच्छा समय दे सकता है तो कुछ के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है। जानें, 18 मई से केतु सिंह राशि में जाकर किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट डाल सकते हैं।

3 राशियों को लाभ ही लाभ

मेष राशि: केतु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु की एंट्री शनि की कुंभ राशि में, आज से इन 3 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए केतु का यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। सिंह राशि के लिए केतु की ये उल्टी चाल शुभ रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर मंगल की मेष राशि में, 31 मई से इन 3 राशियों को धन-लाभ
ये भी पढ़ें:Love Horoscope, लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 18 मई का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!