Aaj Ka Rashifal 18 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Mon, 18 Aug 2025 05:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। केतु और सूर्य सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। मंगल के कष्ट भाव में होने से थोड़ा नसों से संबंधित या त्वचा से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। शुभता के प्रतीक, शुभता का संकेत रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कुछ देर की बात है परिस्थितियां प्रतिकूल अभी रहेगी फिर अनुकूल हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में सूर्य गोचर, आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 18-24 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को सायंकाल तक निपटा लें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुखद रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य में थोड़ा ऊपर नीचे बना रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान कराएगा। बाकी प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 से 9 मूलांक वालों का 18 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

मीन राशि- किया गया पराक्रम सफलतादायक होगा। व्यवसायिक उन्नत का संकेत दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!