Aaj Ka Rashifal 17 August 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 17 Aug 2025 05:34 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। सूर्य और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट बेचैनी बनी रहेगी, फिर भी सब कुछ कंट्रोल में रहेगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में सकारात्मक संकेत मिलने लगेंगे। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। पिता से दूरी दिख रही है बाकी स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष थोड़ा सा मध्यम रहेगा बाकी स्थिति आपकी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। भावुकता पर काबू रख कर निर्णय लीजिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि भवन और वाहन की खरीदारी का समय है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, 23 अगस्त से इन 3 राशियों की किस्मत तेज
ये भी पढ़ें:केतु का गोचर सूर्य की राशि में, इन राशियों को 2026 तक फायदा ही फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!