aaj ka panchang 24 april 2026 maa baglamukhi jayanti rahu kaal time ashtami tithi shubh muhurat today-panchang Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज है मां बगुलामुखी जयंती, यहां देखें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज है मां बगुलामुखी जयंती, यहां देखें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 April 2026, Panchang Today: हिन्दू पंचांग का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त।

Fri, 24 April 2026 05:49 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज है मां बगुलामुखी जयंती, यहां देखें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज का दिन शोर-शराबे वाला नहीं होने वाला है बल्कि ये धीरे-धीरे शांति से आगे बढ़ता जाएगा। आज आपको कन्फ्यूजन नहीं होगा। हर बात को लेकर क्लैरिटी होगी। आपको एहसास हो सकता है कि आज आप चीजों को लेकर ज्यादा सीरियस है। ऐसे में आप हर स्थिति को सही से समझ पाएंगे। जो चीजें अभी तक उलझी हुई लग रही थीं, उसमें आपको क्लैरिटी मिलेगी। जो फैसला अब तक आप टालते आ रहे थे, आज उस पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज सब कुछ गहराई से महसूस होगा। बस आप आज किसी भी चीज को हल्के में ना लें। जो भी करें आज दिल से ही करें और अपनी नीयत को साफ रखें। इन चीजों का पालन करने आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा। अंदर ही अंदर आज आपको भक्ति की भावना भी महसूस होगी। कुल मिलाकर अगर आज आपने मन से अच्छी चीजें कर ली तो दिल को सुकून मिलेगा।

तिथि

आज शाम 7:21 बजे तक शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। इसी के बाद नवमी शुरू हो जाएगी। अष्टमी थोड़ा तीखा दिन माना जाता है लेकिन ये हर बार खराब ही नहीं होता है। आज आप ठीक से फोकस कर पाएंगे। बेवजह भटकने की बजाय जो चीजें जरूरी है, आज उन पर थोड़ा ध्यान दें।

नक्षत्र

आज रात 8:14 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा और फिर अश्लेषा शुरू हो जाएगा। दिन में पुष्य नक्षत्र की वजह से आपको सुकून महसूस होगा और साथ में आज अंदर से भक्ति वाली भावना ज्यादा महसूस होगी। रात में अश्लेषा आने के बाद फीलिंग्स थोड़ी गहरी हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj ka rashifal: आज पुष्य नक्षत्र का स्वग्रही चंद्रमा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

योग

पूरा दिन लगभग शूल योग में रहेगा (25 अप्रैल रात 1:24 बजे तक)। ये योग थोड़ा सख्त माना जाता है। मतलब ये नेगेटिव नहीं है। दरअसल जो चीज अब तकस सही नहीं चल रही थीं, आज वो क्लैरिटी के साथ समझ आने लगेंगी। ऐसे में आप सही से फैसला ले पाएंगे कि क्या ठीक से करना है और किस चीज को छोड़ना है।

करण

आज सुबह 8:01 बजे तक विष्टि करण रहेगा। तो ऐसे में इस समय को नया काम शुरू करने के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। इसके बाद बव करण आएगा और फिर दिन थोड़ा आसान और संभालने लायक हो जाएगा। आज शाम तक काम बेहतर तरीके पूरे हो पाएंगे।

24 अप्रैल का सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सूर्योदय सुबह 5:47 बजे और सूर्यास्त शाम को 6:52 बजे होगा। पंचांग के हिसाब से आज का दिन लंबा होगा। ऐसे में आज आप आराम से काम कर पाएंगे और खुद के लिए समय भी निकाल पाएंगे।

24 अप्रैल को ग्रहों की स्थिति

पंचांग के अनुसार आज सूर्य मेष राशि में है तो वहीं चंद्रमा कर्क राशि में है। ऐसे में फीलिंग्स आज थोड़ी ज्यादा एक्टिव रहेंगी। ऐसे में सच्चाई का साथ देने का मन करेगा। आप खुद की और आसपास के लोगों की केयर करेंगे। किसी भी काम को दिल से पूरी करने की फीलिंग्स भी मजबूत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई 2026 में बदलेगी ग्रहों की चाल: मंगल-शुक्र समेत 4 बड़े गोचर, इन राशियों को लाभ

आज के शुभ मुहूर्त

आज ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल अच्छे माने जा रहे हैं। अगर आपको आज कोई जरूरी फैसला लेना है तो इनमें से अभिजीत मुहूर्त सबसे बढ़िया होगा।

आज का अशुभ समय

24 अप्रैल के अशुभ समय की बात करें तो आज राहुकाल सुबह 10:41 से 12:19 तक रहेगा। इस दौरान आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। हालांकि यहां पर ध्यान देने वाली ये बात है कि जो काम पहले से चल रहा है वो आप जारी रखें। उसे बीच में रोकने की जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 24 अप्रैल 2026:आज कुंभ राशि के लिए क्या चीजें बदलेंगी पूरे दिन को

24 अप्रैल के व्रत और त्योहार

आज मां बगलामुखी जयंती है। हर साल इसे वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि में मनाते हैं। इसके अलावा आज मासिक दुर्गाष्टमी भी है। ऐसे में पूरे दिन में एक अलग तरह की आध्यात्मिक ऊर्जा भी बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन हल्का-फुल्का नहीं महसूस होगा। अगर आपने आज के दिन का सही तरीके से इस्तेमाल कर लिया तो ये आपके बहुत काम का होगा। आज के दिन जो भी काम आप दिल से करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!