aaj ka panchang 23 april 2026 ganga saptami thursday shubh ashubh muhurat rahukaaal time today Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज है गंगा सप्तमी, यहां देखें गुरुवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज है गंगा सप्तमी, यहां देखें गुरुवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 23 April 2026, Panchang Today: हिन्दू पंचांग का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त।

Thu, 23 April 2026 05:56 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज है गंगा सप्तमी, यहां देखें गुरुवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज के दिन की शुरुआत में आपको एक अच्छा सपोर्ट जैसा महसूस होता है। बहुत भारी या फिर प्रेशर वाला दिन नहीं है। बस आज सब कुछ थोड़ा आसानी से सेट होता हुआ लगेगा। किसी भी काम में आज आपका ध्यान भी खूब लगेगा। ऐसे में यही चीज पूरे दिन को बेहतर बना देगी। आज आप एक साथ बहुत सारी चीजों में उलझने की बजाय किसी एक ही काम पर फोकस कर पाएंगे। आज पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होगी। बिना ज्यादा मेहनत के भी काम आगे बढ़ते जाएगा। आज का दिन आपको खास लगेगा क्योंकि आज काम होता जाएगा और पूरे दिन मन भी शांत रहेगा।

तिथि

आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी रात 8:49 बजे तक रहेगी और फिर इसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। सप्तमी का दिन अच्छी एनर्जी के साथ-साथ आगे बढ़ने की इच्छा और कॉन्फिडेंस देता है। अगर आपको पता है कि क्या करना है और सारी प्लानिंग पहले से पूरी हो चुकी है तो आज आलस करने का मन बिल्कुल भी नहीं करेगा। आज का दिन उन चीजों के लिए बढ़िया है जिन्हें आगे बढ़ाना है या नई शुरुआत करनी है।

नक्षत्र

आज पुनर्वसु नक्षत्र रात में 8:57 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। पुनर्वसु एक तरह की शांति महसूस होती है और ये उम्मीद लेकर आता है। अगर कुछ बिगड़ा हुआ है तो उसे धीरे-धीरे ठीक करने का मौका मिलता है। शाम के बाद पुष्य नक्षत्र आने से दिन और भी ज्यादा आध्यात्मिक और शांत महसूस होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj ka rashifal: चंद्रमा-गुरु दोनों पुनर्वसु नक्षत्र में, कौन सी राशियां लकी?

योग

आज दिन की शुरुआत सुकर्मा योग से होगी और सुबह में 6:07 बजे से धृति योग लग जाएगा। धृति योग में धैर्य के साथ काम होता है और अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है। सब कुछ बैलेंस्ड तरीके से बिना किसी प्रेशर के होता चला जाएगा।

करण

गरज करण सुबह 9:45 बजे तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण रात 8:49 बजे तक चलेगा। गरज करण में आप मेहनत से काम कर पाएंगे। साथ ही इस दौरान आप एक्टिव भी रहेंगे। वहीं वणिज करण के दौरान प्रैक्टिकल काम आसानी से हो जाते हैं। साथ ही इस दौरान कोई जरूरी फैसला लेना हो या फिर बिजनेस से जुड़ा कोई काम करना हो तो बेहतर होता है। इस दौरान बिना किसी प्रेशर के ही काम हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026:आज तुला राशि की लाइफ में क्या रहेगी हलचल

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय आज सुबह 5:48 बजे हो जाएगा। वहीं सूर्यास्त का समय शाम में 6:50 बजे है। आज का दिन लंबा होगा। ऐसे में बिना किसी भागदौड़ के आप आराम से काम कर सकते हैं।

23 अप्रैल को ग्रहों की स्थिति

आज के दिन सूर्य मेष राशि में ही है। वहीं चंद्रमा की बात की जाए तो आज ये पहले मिथुन राशि में रहेगा और दोपहर में 3:13 बजे के बाद ये कर्क राशि में चला जाएगा। ऐसे में ये तो क्लियर है कि आज दिन शुरुआत ओवरथिंकिंग के साथ हो सकती है। वहीं शाम होते-होते आप दिमाग से कम बल्कि दिल से फैसले ज्यादा लेंगे।

आज शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:38 बजे से 5:22 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 बजे से लेकर 1:02 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोहपर में 2:10 बजे से लेकर 3:03 बजे तक

अमृत काल: रात में 10:11 बजे से 11:41 बजे तक

इन सभी में से अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा समय है। अगर आपको आज कोई जरूरी काम पूरा करना या फिर कोई जरूरी फैसला लेना है तो ये समय सबसे सही है।

आज का अशुभ समय

राहु काल दोपहर में 1:58 बजे से लेकर 3:36 बजे तक रहेगा। इस समय आप किसी भी तरह का नया काम शुरू करने से बचें। हालांकि कोई पुराना काम बाकी है तो उसे आप कर सकते हैं। बस नए की शुरुआत इस बीच ना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj ka Kumbh Rashifal : 23 अप्रैल को कुंभ राशि के लिए ज्योतिष की क्या है सलाह

23 अप्रैल के व्रत और त्योहार

हिंदू पंचांग के हिसाब से आज के दिन आज गंगा सप्तमी है। साथ ही आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का असर रहेगा। फिर शाम के बाद गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग भी लगेंगे। ऐसे में आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा शुभ माना जाता है। आज का दिन एकदम शांति और बैलेंस तरीके से बिताने की कोशिश करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!