Aaj Ka Panchang 16 May 2026: आज शनि जयंती और वट सावित्री के साथ ज्येष्ठ अमावस्या का महासंयोग, देखें 16 मई का मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 16 May 2026: आज ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का खास संयोग बन रहा है। जानें 16 मई 2026 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और पूजा का सही समय।

Aaj Ka Panchang 16 May 2026: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 16 मई, शनिवार, शक संवत्: 26,वैशाख (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 02, ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम: 28, जिल्काद,1447 विक्रमी संवत्: प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि रात्रि 01.31 मिनट तक, भरणी नक्षत्र सायं 05.31 मिनट तक, सौभाग्य योग प्रातः 10.26 मिनट तक पश्चात शोभन योग, चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 10.47 मिनट तक। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। शुद्ध ज्येष्ठ अमावस। शनैश्चर जयंती। पंचगौड़ों का वट सावित्री अमावस्या व्रत। भावुका अमावस।
आज का पंचांग
द्रिक पंचांग का हिसाब से आज पूरे दिन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी जोकि सुबह 5:11 बजे शुरू होकर 17 मई की रात 1:30 बजे तक चलेगी। मान्यता है कि अमावस्या के दिन शांत मन से की गई प्रार्थना और अच्छे काम मानसिक तनाव और नकारात्मक सोच से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। आज के दिन स्नान-दान करना पुण्य माना जाता है।
15 मई के व्रत और त्योहार
आज अमावस्या के साथ-साथ वट सावित्री व्रत और शनि जयंती है। ऐसे में पूजा-पाठ, दान, मंत्र जाप और शांत मन से की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त
वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 07:12 बजे से 08:24 बजे तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा जिसे पूजा-पाठ और शुभ काम के लिए सही माना जाता है।
शनि जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त
शनि जयंती पर पूजा-पाठ के लिए शुभ समय दोपहर 01:15 बजे से 02:40 बजे तक रहेगा। वहीं शाम के समय में शनिदेव की पूजा का खास महत्व होता है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 07:05 बजे से रात 08:23 बजे तक रहेगा।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय सुबह 5:49 बजे
सूर्यास्त शाम 6:57 बजे
15 मई को ग्रहों की स्थिति
आज सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। चंद्रमा रात 10:46 बजे तक मेष राशि में रहकर बाद में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:12 बजे से 5:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM से 12:49 PM तक
अमृत काल: 1:15 PM से 2:40 PM तक
आज के अशुभ समय
राहु काल: 9:06 AM से 10:44 AM
यमगंड: 2:01 PM से 3:40 PM
गुलिक काल: 5:49 AM से 7:27 AM
नक्षत्र, योग और करण
आज दिन की शुरुआत भरणी नक्षत्र से होगी और शाम 5:30 बजे के बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू होगा। सुबह 10:25 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, जो दिन की शुरुआत को शुभ और बैलेंस्ड बनाएगा। इसके बाद शोभन योग शुरू होगा जिससे दिन शांत और सकारात्मक बना रह सकता है। दोपहर 3:23 बजे तक चतुष्पद करण रहेगा और उसके बाद नाग करण शुरू होगा।
आज क्या-क्या करें?
आज का दिन मन को शांत रखकर खुद पर ध्यान देने के लिए बेहतर है। बेवजह की भागदौड़ या तनाव से दूरी बनाकर चलेंगे तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर कोई पुरानी आदत, चिंता या बात आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो उसे छोड़ने की शुरुआत आज से की जा सकती है। शांत रहकर लिए गए फैसले आज ज्यादा असर दिखा सकते हैं।




साइन इन