aaj ka ank jyotish 10 April 2026 daily numerology horoscope today rashifal future prediction by birth date Aaj Ka Ank Jyotish 10 April 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Ank Jyotish 10 April 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

aaj ka ank jyotish 10 April 2026: आज 10 अप्रैल 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

Fri, 10 April 2026 05:39 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Ank Jyotish 10 April 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Aaj Ka Ank Jyotish 10 April 2026, आज का अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व, सेहत, रिलेशनशिप, आर्थिक स्थिति, स्वभाव, करियर आदि चीजों का आंकलन किया जा सकता है। हर एक मूलांक का ग्रह स्वामी होता है, जिनका प्रभाव मूलांक पर पड़ता है। आज 10 अप्रैल 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 10 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: स्वभाव से शांत और दिल जीतने में माहिर होते हैं 7 तारीख को जन्मे लोग

मूलांक 1

आज आपके लिए तरक्की और सफलता के नए मौके हैं। करियर में आगे बढ़ने या बड़े फैसले लेने का सही समय है। अपने दिल की सुनें और खुद पर भरोसा रखें। बिना डर के आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचें और आराम जरूर करें।

मूलांक 2

आज का दिन प्यार और अपनापन से भरा रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो बात आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दिल खोलकर बात करें। सेहत की बात करें, तो मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन भावनात्मक तनाव से दूर रहें।

मूलांक 3

आज कोई अपना परेशानी में हो सकता है। उसे आपकी जरूरत है। उसकी बात सुनें और साथ दें। आपकी छोटी सी मदद भी उसे राहत दे सकती है। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद का भी ध्यान रखें।

मूलांक 4

आज दूर रहने वाले किसी खास व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। इससे आपका मन खुश होगा। खुद को किसी काम या रचनात्मक चीज में व्यस्त रखें। मन खुश रहेगा, जिससे सेहत पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना होता है शुभ, ना करें ये गलत

मूलांक 5

आज पैसे से जुड़े अच्छे मौके मिल सकते हैं, खासकर निवेश या प्रॉपर्टी में। सोच-समझकर फैसला लें और अपनी समझ पर भरोसा रखें। फायदा हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, बाहर का खाना कम खाएं।

मूलांक 6

आज आपको अपनी कोई नई प्रतिभा या हुनर का पता चल सकता है। कुछ नया ट्राय करें। यह आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिटनेस पर ध्यान दें, हल्की एक्सरसाइज शुरू करना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 7

आज मन शांत रहेगा और सोचने-समझने का अच्छा समय है। अपने पुराने काम और लक्ष्यों पर ध्यान दें। आगे की योजना बनाएं। मेडिटेशन या योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

मूलांक 8

आज आपके काम में सफलता या बड़ी प्रगति मिल सकती है। अपनी मेहनत पर गर्व करें और आगे भी ऐसे ही काम करते रहें। शरीर में ऊर्जा रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें।

मूलांक 9

आज घर या दोस्तों के साथ खुशी का माहौल रहेगा। किसी की सफलता या अच्छी खबर मिल सकती है। इस खुशी को सबके साथ बांटें। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मीठा और ज्यादा खाने से बचें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन तारीखों को जन्मे लोग होते हैं बेहद स्वाभिमानी, गुरु की कृपा से च
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!