Shanivar Ke Upay: Dhan Labh Ke Liye Shani Dev Remedies Aur Shani Dosh Se Mukti Ke Upay शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दुख-दर्द होंगे दूर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दुख-दर्द होंगे दूर

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शनि देव की पूजा करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। शनि देव को कर्म का देवता कहा गया है।

Fri, 24 Oct 2025 05:22 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दुख-दर्द होंगे दूर

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शनि देव की पूजा करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। शनि देव को कर्म का देवता कहा गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि कोई मनुष्य सच्चे मन से शनि देव की आराधना करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। शनिवार के दिन किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। आइए जानते हैं, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को क्या उपाय करने चाहिए-

शनि देव की पूजा करें

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें, शनि स्तोत्र या शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पूजा के अंत में गुड़ या तिल का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की रुकावटें समाप्त होती हैं।

काला कोयला जल में प्रवाहित करें

शनिवार के दिन काला कोयला जल में प्रवाहित करें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह उपाय शनि दोष को शांत करता है और करियर में आ रही रुकावटें दूर करता है। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मनचाही जॉब पाने के योग भी मजबूत होते हैं।

शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द अर्पित करें

जो लोग कर्ज के बोझ से परेशान हैं, वे शनिवार को शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। यह उपाय न केवल आर्थिक संकट को दूर करता है बल्कि साढ़े साती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों को भी कम करता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं या शनि का अशुभ प्रभाव बना हुआ है, तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना सर्वोत्तम उपाय माना गया है। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इन चीजो का दान करें

शनिवार को काले तिल, सरसों के तेल, और काले वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। तिल दान करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है, जबकि तेल का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में स्थिरता आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व कल से, जानें हर दिन का महत्व, संध्या अर्घ्य टाइम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!