Mercury Transit In Libra Budh Gochar Rashi Parivartan Tula Rashi Mein Horoscope Rashifal बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा तुला से मीन राशि तक का हाल, जानें पंडित जी से, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा तुला से मीन राशि तक का हाल, जानें पंडित जी से

23 नवंबर 2025 को बुध का तुला राशि में प्रवेश होने जा रहा है। बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार, निर्णय क्षमता और वित्तीय स्थिरता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

Thu, 20 Nov 2025 04:49 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा तुला से मीन राशि तक का हाल, जानें पंडित जी से

23 नवंबर 2025 को बुध का तुला राशि में प्रवेश होने जा रहा है। बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार, निर्णय क्षमता और वित्तीय स्थिरता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। पंडित दिवाकर त्रिपाठी से जानिए कन्या से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुध का तुला राशि में गोचर।

कन्या :- अध्ययन, अध्यापन, वकालत, राजनीति, सेल्स मार्केट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा । धन में वृद्धि होगा । धन संग्रह में वृद्धि होगा। मनोबल में दुविधा उत्पन्न होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षमता में वृद्धि एवं लाभ होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला :- मानसिक विचलन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा धार्मिक खर्चे में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग सानिध्य एवं आशीर्वाद में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर अचानक खर्च भी बढ़ेगा। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। दैनिक आय में वृद्धि एवं परिवर्तन की संभावना बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 21 नवंबर का विस्तृत राशिफल

वृश्चिक :- अचानक धन खर्च में वृद्धि होगी। मुकदमे आदि को लेकर तनाव बढ़ेगा । यात्रा खर्च में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा । अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ेगा। स्किन एलर्जी के कारण तनाव बढ़ेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आंखों की समस्या या आंखों की एलर्जी पर खर्च बढ़ेगा एवं आंतरिक समस्या के कारण तनाव बढ़ सकता है।

धनु :- शेयर एवं सट्टा बाजार से अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है । कार्यक्षेत्र , नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति होगा। बुद्धि के सार्थक प्रयोग से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि होगा। वैवाहिक गतिविधियों में सुधार होगा। मैनेजमेंट एवं बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

मकर :- अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी । सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा नौकरी एवं व्यवसाय की उन्नति में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। गृह एवं वाहन सुख पर वृद्धि होगी। अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण कार्यों में व्यवधान हो सकता है। अचानक रोग वृद्धि से कार्य प्रभावित होगा। पिता के सहयोग आशीर्वाद में वृद्धि होगी।

कुंभ :- धार्मिकता एवं धार्मिक खर्चे में वृद्धि होगा । अंतरिक्ष डर में वृद्धि होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। डिग्री एवं अध्ययन के नए अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। कार्यों में सफलता थोड़ी देर प्राप्त होगी। पेट की समस्या तनाव उत्पन्न कर सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन :- आंतरिक सुख में कमी महसूस होगी । सुख के संसाधनों को लेकर तनाव बढ़ेगा। जमीन जायदाद को लेकर चिंता बढ़ेगी। पेट की आंतरिक समस्या के कारण तनाव होगा। पारिवारिक खर्चे में वृद्धि होगी। दैनिक आय में अवरोध प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में टकराव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव या विवाद बढ़ेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!